Third World War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग ने खतरनाक रूप ले लिया है। इन दोनों के बीच होने वाले युद्ध ने दुनिया के देशों को दो गुटों में बांट दिया है। युद्ध ने इतना खतरनाक रूप ले लिया है कि तबाही मचाने वाले परमाणु बम की धमकियां दी जा रही हैं। अंतराष्ट्रीय संस्थाओं की तरफ से शांति की अपील की जा रही है, लेकिन हालात को देखकर लग नहीं रहा है कि दुनिया में फैली अशांति जल्द शांति का रूप लेगी। अब डर है कि अगर इसी तरह तनाव बढ़ता गया है, तो कहीं तीसरा विश्व युद्ध शुरू न हो जाए। बीते दिनों में दुनिया के कई नेता तीसरे विश्व युद्ध की आशंका जाहिर कर चुके हैं।
बाबा वेंगा (Baba Vanga Predictions) और नास्त्रेदमस (Nostradamus Predictions) जैसे दुनिया के प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं ने भी तीसरे विश्व युद्ध की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने भविष्यवाणी की थी कि साल 2023 में तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। बाबा वेंगा ने भी तीसरे विश्व युद्ध और परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की भविष्यवाणी की थी।