पानी जीवन के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। पानी के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है, परंतु आज हम आपको एक ऐसी लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे पानी से एलर्जी है। इस लड़की की उम्र महज 12 साल है और पानी से एलर्जी होने की वजह से इस लड़की को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस लड़की का नाम डेनियल मेक्रकेवेन हैं और अमेरिका की रहने वाली हैं। डेनियल के हालात इतने खराब हैं कि उन्हें पसीना आने पर भी कई तरहों की परेशानियां होने लगती हैं।
{"_id":"5fb8137fdb2bd93ac11b50fc","slug":"the-woman-who-is-allergic-to-water-water-allergy-in-hindi-american-12-year-girl-daniel-mccraven-suffering-from-water-allergy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, नहाने से जान भी जा सकती है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
12 साल की इस लड़की को है पानी से एलर्जी, नहाने से जान भी जा सकती है
Sun, 22 Nov 2020 03:15 PM IST
योगेश जोशी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 22 Nov 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
इस लड़की की उम्र महज 12 साल है और पानी से एलर्जी होने की वजह से इस लड़की को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में रहने वाली 12 साल की डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं
- फोटो : social media
एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं डेनियल
- अमेरिका में रहने वाली 12 साल की डेनियल एक्वाजेनिक यूर्टिसेरिया बीमारी से पीड़ित हैं। ये बेहद की खतरनाक बिमारी हैं और ऐसा माना जाता है कि इस समस्या से दुनियाभर में 100 से भी कम लोग पीड़ित हैं।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
डेनियल को छोड़नी पड़ी स्वीमिंग
- डेनियल जब भी पानी के संपर्क में आती हैं तो उन्हें उस हिस्से में चकते हो जाते हैं, जिनमें काफी दर्द होता है। डेनियल को स्वीमिंग करना काफी पसंद था, परंतु जब उन्हें अपनी इस समस्या के बारे में पता चला तो उन्हें स्वीमिंग करना छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है
- डेनियल को गर्मियों के दौरान घर में ही रहना होता है। गर्मियों के दौरान घर से बाहर निकलने में पसीना आ जाएगा, जिस वजह से उन्हें कई तरहों की परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पसीने की वजह से डेनियल को खुजली होने लगती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
नहाने से जान भी जा सकती है
- पानी से एलर्जी की वजह से डेनियल को एनाफायलेक्टिक शॉक भी लग सकता है। आपको बता दें ये शॅाक उन परिस्थितियों में लगता है जब एलर्जी के सोर्स की मात्रा काफी अधिक होता है। इस शॅाक के कारण जान जाने का खतरा भी रहता है। इसी वजह से एक बाल्टी भर पानी से नहाने से डेनियल की जान भी जा सकती है।