{"_id":"621dfe86c517e96a9a5d20f2","slug":"the-main-reason-for-volodymyr-zelensky-s-strength-is-his-wife-olena","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Volodymyr Zelensky Wife: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना, जानिए इनके बारे में सबकुछ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Volodymyr Zelensky Wife: राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना, जानिए इनके बारे में सबकुछ
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Tue, 01 Mar 2022 05:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना
- फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस ने यूक्रेन पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजर रूस और यूक्रेन की लड़ाई पर है। रूस एक शक्तिशाली देश है तो वहीं यूक्रेन सैन्य ताकत में कम है। ऐसे में यूक्रेनी सेना और नागरिक अपने देश के लिए हिम्मत और साहस के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की भी सेना और लोगों को हिम्मत और साहस दे रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस जैसे बड़े देश के सामने झुकने की बजाय बहादुरी से लड़ने का फैसला किया है। उनकी और यूक्रेन के लोगों की हिम्मत देखकर आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में राष्ट्रपति की हिम्मत बढ़ा रही हैं उनकी पत्नी ओलेना। ऐसा कहा जाता है कि एक सफल इंसान के पीछे एक महिला का हाथ होता है। ये बात एक बार फिर से सच होती दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं यूक्रेन की पहली महिला नागरिक ओलेना के बारे में...
2 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना
- फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
44 वर्षीय ओलेना इस मुश्किल समय में अपने पति का बखूबी साथ दे रही हैं। सबसे खास बात ये है कि ये दोनों पढ़ाई के दौरान भी एक साथ थे और अब जिंदगी भी साथ ही बिता रहे हैं। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की जहां राजनीति में हैं वहीं ओलेना समाज सेवा के क्षेत्र में काम करती हैं।
3 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना
- फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
ये तो सभी जानते हैं कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की राष्ट्रपति बनने से पहले एक कॉमेडियन हुआ करते थे। ऐसे में वोलोदिमिर की कॉमेडी की पटकथा उनकी पत्नी ओलेना ही लिखा करती थीं। हालांकि, ओलेना ने आर्किटेक्चर की पढ़ाई की है, लेकिन उनका रुझान बाद में लेखन की तरफ बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना
- फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के कॉमेडियन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक में उनकी पत्नी ओलेना ने हमेशा उनका साथ दिया है। लेकिन, वे कभी भी दुनिया के सामने ज्यादा नहीं आई थीं, अब इस युद्ध के दौरान उन्हें पूरी दुनिया ने जाना। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की और उनकी पत्नी ओलेना के दो बच्चे भी हैं। ओलेना गरीबों और महिलाओं के लिए काम करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की ताकत हैं पत्नी ओलेना
- फोटो : Instagram/@olenazelenska_official
अपने पति की तरह ओलेना भी अपने देश से बेहद प्यार करती हैं। ओलेना को यूक्रेनियन फैशन को बढ़ावा देने के लिए फैशन मैगजीन वोग ने अपने कवर पेज पर भी जगह दी है। आज जब यूक्रेन पर मुश्किल समय आया है तो वो अपने देशवासियों से यही कह रही हैं कि डरे नहीं, हिम्मत और जोश के साथ लड़ाई लड़ें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।