कई सौ साल पहले दुनिया में ऐसे-ऐसे शहर हुआ करते थे, जो आज इतिहास का हिस्सा बन गए हैं और वो इसलिए क्योंकि वो समुद्र की गहराइयों में विलीन हो गए। आज हम आपको कुछ ऐसे ही शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो रहस्यमयी तो हैं ही, साथ ही वो समुद्र की अनंत गहराइयों में डूब गए थे।
2 of 6
अलेक्जेंड्रिया, मिस्र
- फोटो : Social media
ये है सिकंदर का शहर अलेक्जेंड्रिया (मिस्र), जो करीब 1500 साल पहले भयानक भूकंप के कारण समुद्र में डूब गया था। पानी में इसके खंडहर आज भी मौजूद हैं, जो इस शहर की विरासत को बयां करते हैं।
3 of 6
खंभात का खोया हुआ शहर
- फोटो : Social media
इसे खंभात का खोया हुआ शहर कहते हैं, जो 17 साल पहले खंभात की खाड़ी (भारत) में मिला था। बताया जाता है कि यह शहर करीब 9500 साल पहले समुद्र में डूब गया था। साल 2002 में विशेषज्ञों ने इसे खोज निकाला। हालांकि यह अभी भी रहस्य ही है कि यह आखिर कैसे डूबा?
4 of 6
योनागुनी
- फोटो : Social media
मिस्र में तो आपने कई पिरामिड देखें होंगे, लेकिन क्या कभी समुद्र के अंदर पिरामिड देखा है। दरअसल, जापान में कुछ साल पहले एक टूरिस्ट गाइड ने समुद्र के अंदर मौजूद इन पिरामिडों को खोज निकाला था। इसे योनगुनी शहर के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि यह शहर कभी पौराणिक महाद्वीप का हिस्सा था।
5 of 6
हेरास्लोइन शहर
- फोटो : Social media
ये है मिस्र का प्राचीन शहर हेरास्लोइन, जो करीब 1200 साल पहले समुद्र में समा गया था। कुछ साल इसकी खोज की गई। इतिहासकार हेरोटोडस के मुताबिक, यह शहर बेशुमार दौलत के लिए मशहूर था। गोताखोरों को यहां से खजाना भी मिल चुका है।