ताइवान के रहने वाले जैकी चेन पेशे से एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर थे, लेकिन चार साल पहले उन्होंने अचानक नौकरी छोड़ दी और अनोखा कारनामा करने के लिए साइकिल लेकर निकल पड़े। अब साइकिल ही उनके लिए 'हमसफर' बन गई है।
2 of 5
जैकी चेन, ताइवान
- फोटो : Facebook
दरअसल, 40 वर्षीय जैकी चेन अब तक साइकिल से 54 हजार किलोमीटर का सफर तय कर 64 देशों की यात्रा कर चुके हैं, जिसमें अमेरिका, यूरोप और मध्य पूर्व के देश शामिल हैं।
3 of 5
जैकी चेन, ताइवान
- फोटो : Facebook
जैकी चेन ने अपना सफर अमेरिका के अलास्का से शुरू किया था। फिलहाल वह अभी इजरायल के येरुशलम में हैं। उनका कहना है कि यह शहर काफी आश्चर्यजनक है। यहां ईसाई, मुस्लिम और यहूदी तीनों धर्मों के लोग रहते हैं। नौ लाख की आबादी वाला यह देश एक बड़ा शहर और एतिहासिक है।
4 of 5
जैकी चेन, ताइवान
- फोटो : Facebook
जैकी की खास बात ये है कि जब भी वो किसी देश में जाते हैं तो वहां होटल में नहीं ठहरते, बल्कि अपने साथ टेंट लेकर चलते हैं, जिसे लगाकर वह आराम करते हैं। उनकी खासियत ये भी है कि वह किसी भी देश में जाने से पहले वहां के इलाकों के बारे में ज्यादा छानबीन नहीं करते। रास्तों का पता वह एप के जरिये लगाते हैं।
5 of 5
जैकी चेन, ताइवान
- फोटो : Facebook
जैकी बताते हैं कि उनका लक्ष्य एक लाख किलोमीटर का सफर तय करना है यानी इस दौरान वो कुल 100 देशों की यात्रा करेंगे। उनका कहना है कि इसमें उन्हें अभी और तीन साल लगेंगे। जैकी ने अपनी पहचान के लिए शर्ट के पीछे लिखवा रखा है, 'मैं जैकी हूं, ताइवान से आया हूं।'