2011 विश्व कप के सेमीफाइनल में जब भारत-पाकिस्तान भिड़े थे, तो पूरे देश के क्रिकेट प्रेमियों में गजब का जोश था। दर्शकों के इस जोश को भारत के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने शुरुआत में ही ताबड़तोड़ चौके लगाकर दोगूना कर दिया।
2 of 5
विरेंद्र सहवाग
- फोटो : social Media
सचिन के साथ पारी का आगाज करने आए सहवाग ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज उमर गुल के एक ही ओवर में ताबड़तोड़ पांच चौके लगाए। सहवाग के विस्फोटक अंदाज ने पूरी पाकिस्तानी टीम का मनोबल तोड़ दिया।
3 of 5
विरेंद्र सहवाग
- फोटो : social Media
लगातार चार गेंदों पर चार चौके लगने के बाद उमर गुल की लाइन लेंथ ऐसी बिगड़ी की ओवर की पांचवी गेंद गुल ने नो बॉल फेंकी, आक्रमक रूप धर चुके सहवाग ने उस गेंद पर एक्सट्रा कवर ड्राइव लगाकर सीमा रेखा के बाहर भेंज दिया।
4 of 5
विरेंद्र सहवाग
- फोटो : social Media
आमतौर पर उमर गुल गेंदबाजी की शुरुआत नहीं करते, वो पुरानी गेंद से रिवर्स स्विंग कराते हैं, लेकिन उस दिन कप्तान शाहिद आफरीदी ने शुरू में ही गुल को गेंद थमा दी और उसके बाद ने सहवाग ने जो गुल की बखिया उधेड़ी, उसके बाद पाकिस्तानी टीम के कंधे झूक गए, जो फिर दोबारा नहीं उठे।
5 of 5
विरेंद्र सहवाग
- फोटो : social Media
गुल का यह ओवर भारतीय पारी का तीसरा ओवर था, इस ओवर में 21 रन बने। अफरीदी ने गुल की हर एक गेंद पर फील्डिंग में बदलाव किए, लेकिन सहवाग ने अपने बेहतरीन पुश और पुल शॉट दिखाते हुए विरोधी कप्तान के हर दाव को फेल कर दिया।