Surya Grahan 2024: साल 2024 में दो सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse 2024) लगेंगे। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। अमेरिका में पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। ऐसा साल 2017 के बाद पहली बार होगा। उत्तरी अमेरिका में बहुत बड़े इलाके में यह दिखाई देगा। नासा के मुताबिक, सबसे पहले यह मेक्सिको के प्रशांत तट पर सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर दिखेगा। जब चांद पूरी तरह से सूरज को ढंक लेगा, तो दिन में रात जैसा नजारा होगा। अमेरिका के 13 राज्यों में यह सूर्य ग्रहण दिखाई देगा।
Surya Grahan 2024: इस दिन लगेगा साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए कहां-कहां आएगा नजर
साउथवेस्ट रिसर्च की सौर वैज्ञानिक लिसा अप्टन का कहना है कि साल 2024 में लगने वाला ग्रहण साल 2017 के ग्रहण से बहुत अलग होने वाला है, क्योंकि जो कोरोना हमें दिखाई दे रहा है, उसकी संरचना बहुत ज्यादा होगी।
भारत में नहीं दिखाई देगा ग्रहण
8 अप्रैल 2024 को लगने वाला सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। इसे खग्रास सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है। यह खगोलीय घटना तब होती है, जब सूरज और पृथ्वी के बीच से चंद्रमा गुजरता है। यह इसलिए होता है, क्योंकि धरती सूरज का चक्कर लगाती है, तो चंद्रमा धरती का चक्कर लगाता है। जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूर्य के पूरे या कुछ हिस्से के प्रकाश को रोकता है।
Japan: नौ दिन बाद जाग गया जापान का SLIM मून लैंडर, चांद पर शुरू किया ऑपरेशन, जानिए क्या करेगा काम
Adolf Hitler: क्यों छोटी मूछें रखता था हिटलर? अब खुला ये बड़ा रहस्य, जानिए क्या थी वजह
पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान सिर्फ सूर्य का कोरोना नजर आता है। यह दिखाता है कि चंद्रमा के पीछे सूर्य है। आंशिक सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य का कुछ हिस्सा ही ढका होता है।
Thomas A Edison: मां के एक झूठ ने ‘मूर्ख’ एडिशन को बनाया सदी का महान वैज्ञानिक, कर डाले हजारों आविष्कार
Universe: ब्रह्मांड में दिखाई दी 'सफेद परी', नासा ने शेयर की अद्भुत तस्वीर, देखकर हो जाएंगे हैरान
इस साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। 8 अप्रैल को लगने वाला सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा।