फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 साल के एक लड़के के हाथ लगा 10वीं सदी का ऐसा खजाना, नाम जानकर घबरा न जाना

Wed, 18 Apr 2018 03:40 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 18 Apr 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
King bluetooth treasure found in Germany
bluetooth coin
एक 13 साल के लड़के को ऐसा खजाना हाथ लगा है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे।अपने गुरु के साथ खजाने की खोजबीन में उसे कुछ ऐसा हाथ लगा जिसके बारे में उसे खुद नहीं मालूम था कि आखिर ये क्या चीज है लेकिन बाद में जांच की तो पता चला यह 10 सदी की कोई खास चीज है...
King bluetooth treasure found in Germany
bluetooth
दरअसल, जर्मनी के इस 13 वर्षीय छात्र 'लूका मलास्नानिट्चेन्को' के हाथ डेनमार्क के राजा हैराल्ड का सबसे बड़ा खजाना हाथ लगा था। यह था ब्लूटूथ सिक्का जो डेनमार्क के राजा हैराल्ड ब्लूटूथ के खजाने का हिस्सा था।यह ब्लूटूथ सिक्का 10 वी सदीं से भी पुराना बताया जा रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ब्लूटूथ नए जमाने यानी डिजिटल युग की देन है। आपको बता दें इस खोज से तो यह मालूम पड़ता है कि ऐसा नहीं है। 
 
King bluetooth treasure found in Germany
king Harald Bluetooth
दरअसल, लुका के गुरु पुरातत्त्ववेत्ता 'रीने स्कोएन' ने डेनमार्क के राजा हैराल्ड के नायाब खजाने के बारे में लूका को बताया था। इसके बाद दोनों इसकी खोज में उत्तरी रेजिजन द्वीप पर पहुंचे थे। 'द हिंदू' की रिपोर्ट की मानें तो रीने स्कोएन छात्र लूका के साथ उत्तरी रेजिजन द्वीप पर मेटल डिटेक्ट के साथ खजाने की तलाश कर रहे थे तभी लूका को एक एल्यूमीनियम का टुकड़ा मिला जो किसी चिप जैसा दिखाई दे रहा था। शुरुआत में इसे उन्होंने इसे बेकार समझ लिया लेकिन बाद में पता चला यही उनकी सबसे बड़ी खोज है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
King bluetooth treasure found in Germany
treasure
दरअसल, यह डेनमार्क के राजा हैराल्ड ब्लूटूथ का चिप वाला सिक्का था। माना जाता है कि उस दौर में इन सिक्कों में ब्लूटूथ लगा था। आपको भले ही इस बात पर यकीन न हो लेकिन इस बात का दावा पुरातत्त्ववेत्ता ने किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें 10 वी सदी के दौरान हैराल्ड ब्लूटूथ ईसाई धर्म को डेनमार्क लेकर आए थे। लूका और स्कोएन के हाथ लगा सदियों पुराना यह खजाना 400 वर्ग मीटर की गहरी खुदाई के बाद हाथ लगा है।
 
विज्ञापन
King bluetooth treasure found in Germany
the boy
बता दें यह देखने में महज एक चांदी का टुकड़ा नजर आता है। लेकिन इंटरनेशनल मार्केट में इसकी बहुत ज्यादा कीमत बताई जाती है। इस खबर के चर्चे पूरे जर्मनी में किए जा रहे हैं। किसी को इस बात पर यकीन नहीं हो रहा कि इस छोटे से बच्चे को इतना बड़ा खजाना हाथ लग सकता है। 9 8 9-9 86 ई. में डेनमार्क के राजा हैराल्ड ब्लूटूथ के खजाने में अभी तक सिर्फ हीरों का हार, मोती, हथौड़ा, अंगूठियां और 600 चिप जैसे सिक्के मिले थे। लेकिन जिस स्थान पर यह चिप वाला सिक्का लूका के हाथ लगा है माना जा रहा है कि अब वहां खुदाई में और भी ऐसे सिक्के मिलने का आसार हैं। बता दें ब्लूटूथ की सुविधा आज स्मार्टफोन और लैपटॉप में पाई जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed