{"_id":"5ad6bae94f1c1b340a8b514b","slug":"state-police-uses-pigeons-to-send-messages-in-odisha","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी से भी गजब है यहां की पुलिस, फोन फेल होने पर मैसेज के लिए कहती 'कबूतर जा जा जा..'","category":{"title":"Weird Stories","title_hn":"अजब गजब","slug":"weird-stories"}}
यूपी से भी गजब है यहां की पुलिस, फोन फेल होने पर मैसेज के लिए कहती 'कबूतर जा जा जा..'
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 18 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
pigeon
यह पुराने जमाने की बात हो चुकी थी जब कोई भी संदेश भेजने का जरिया या तो गुप्तचर हुआ करते थे या फिर परिंदों को इस काम के लिए रखा जाता था। लेकिन आपको जानकर ताज्जुब होगा कि आज के जमाने में भी कुछ लोग इस संचार व्यवस्था को जिंदा रखने के लिए लंबे समय से इस पर काम कर रहे हैं। जी हां, टेलीफोन, इंटरनेट के जमाने में ये आज भी अपने संदेश भेजने के लिए कबूतरों का इस्तेमाल करते हैं। यह कोई अकेला शख्स नहीं बल्कि पुरा महकमा है।
odisha police pigeon
जानकारी के मुताबिक ओडिशा का एक सरकारी महकमा आज डिजिटल युग में भी कबूतरों की प्रासंगिकता समझते हुए उन्हें संदेश भेजने के लिए इस्तेमाल करता है। तो भैया सिर्फ फिल्मी पर्दों पर ही नहीं बल्कि असल जिंदगी में भी कबूतरों के जरिए संदेश भेजे जाने की व्यवस्था ओडिशा में जिंदा है। चलिए अब आपको बताते हैं कि यह कौनसा महकमा है जो कबूतरों के माध्यम से मैसेज भेजता है और कबसे वह ऐसा कर रहा है।
pigeon
हम बात कर रहे हैं ओडिशा पुलिस की... यहां कबूतरों को संदेश भेजने के लिए आज भी इस्तेमाल किया जाता है। यहां पुलिस के पास 50 कबूतरों का एक समूह है, जो खास तौर पर एक जगह से दूसरी जगह संदेश ले जाने के लिए प्रशिक्षित है। हाल ही में इन 50 कबूतरों के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
pigeon
इस दौरान पुलिस ने कबूतरों के जरिए भुवनेश्वर के ओयूएटी ग्राउंड से कटक तक संदेश भेजा। दरअसल, इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन है। यदि किसी कारणवश मॉडर्न कम्युनिकेशन सिस्टम फेल हो जाए, तो पुलिस इस पारंपरिक माध्यम के जरिए अपने संदेशों का आदान-प्रदान कर सकती है।
विज्ञापन
pigeon
बताया जा रहा है कि जब भी प्राकृतिक आपदा आई है। जब भी कम्युनिकेशन सिस्टम ध्वस्त हुए, कबूतरों के जरिए संदेशों का आदान-प्रदान किया गया। साल 1982 में ओडिशा के बंकी जिले में भीषण बाढ़ आई थी। उस वक्त सारे सिस्टम ध्वस्त हो गए थे। तब पुलिस ने कबूतरों के जरिए ही अलग-अलग जगहों पर संदेश भेजने का काम किया था।