फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blue Moon 2024: जानिए क्या होता है सुपर ब्लू मून, रक्षाबंधन के दिन आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा

Tue, 20 Aug 2024 08:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Aug 2024 08:08 PM IST
विज्ञापन
super blue moon what is blue moon when is the next super moon
क्या होता है सुपर ब्लू मून - फोटो : PTI

Blue Moon 2024: 19 अगस्त 2024 यानी रक्षा बंधन का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास था। सोमवार की रात को साल का पहला सुपर मून दिखाई दिया। यह ब्लू सुपरमून था। सुपर मून और ब्लू मून जब एक साथ होते हैं तो उसे स्टर्जन सुपरमून कहा जाता है। यह सुपरमून आधी रात को सबसे बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, इस दुर्लभ ब्लू सुपरमून को अगले तीन दिनों तक यानी बुधवार तक देखा जा सकता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में ब्लू मून के बारे में बताते हैं।  



सुपरमून क्या होता है? 

दरअसल, धरती के चारों ओर चांद गोलाकार रास्ते में चक्कर नहीं लगाता, बल्कि चांद की कक्षा अंडाकार है, जिसकी वजह से चांद पृथ्वी का चक्कर लगाते समय कभी धरती से बेहद दूर होता है, तो कभी पास। चांद की कक्षा का वह प्वाइंट जहां से चांद पृथ्वी के सबसे नजदीक होता है, उसे पेरिजी कहा जाता है। वर्तमान समय में चांद की की धरती से करीब 3 लाख 63 हजार 104 किलोमीटर दूरी है। इसके अलावा जब पृथ्वी से चांद सबसे दूर के प्वाइंट पर होता है तो उस प्वाइंट को एपोजी कहा जाता है। उस दौरान पृथ्वी से चांद की दूरी 4 लाख 5 हजार किलोमीटर होती है। 
 

Trending Videos
super blue moon what is blue moon when is the next super moon
क्या होता है सुपर ब्लू मून - फोटो : Istock

जब पृथ्वी के सबसे नजदीक चांद होता है, उस दिन पूर्णिमा भी होती है, जिसे सुपरमून कहते हैं। इस दिन सामान्य चांद की तुलना में चंद्रमा करीब 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला नजर आता है। वैज्ञानिक रिचर्ड नोल ने साल 1979 में सबसे पहले सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया था। आमतौर पर एक साल में तीन या चार बार सुपरमून नजर आता है। 
 

super blue moon what is blue moon when is the next super moon
क्या होता है सुपर ब्लू मून - फोटो : Istock

ब्लू मून क्या होता है?

दरअसल, ब्लू मून नीले रंग का नहीं होता है, बल्कि सामान्य चांद की तरह ही इसका रंग होता है। दो तरह के ब्लू मून होते हैं। पहला मौसमी और दूसरा मासिक। एक ही मौसम में चार पूर्णिमा पड़ती है, तो ब्लू मून नजर आता है। तीसरी पूर्णिमा को ब्लू कहते हैं। एक ही महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो महीने के दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
super blue moon what is blue moon when is the next super moon
क्या होता है सुपर ब्लू मून - फोटो : Istock

रक्षा बंधन यानी 19 अगस्त को मौसमी ब्लू मून देखा गया। एक ही महीने में जब दूसरी बार सुपर मून होता है, तो सुपर ब्लू मून कहा जाता है, जो दुर्लभ घटना है। इसके पहले साल 2018 में सुपर ब्लू मून नजर आया था। नासा का कहना है कि मौसमी ब्लू मून हर दो से तीन साल में एक बार दिखता है। सुपर मून और ब्लू मून साथ दिखाई देना दुर्लभ घटना है। 

Sunita Williams: अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स को हो रही है ये बड़ी परेशानी, जानिए कब तक हो सकती है वापसी

Ajab Gajab: मिला सैकड़ों साल पहले डूबे समुद्री डाकुओं का जहाज, खजाना और दुर्लभ कलाकृतियां देख विशेषज्ञ हैरान

विज्ञापन
super blue moon what is blue moon when is the next super moon
क्या होता है सुपर ब्लू मून - फोटो : Istock

कब नजर आएगा सुपरमून?

अब अगला सुपरमून सितंबर में दिखेगा। 17 सितंबर के दिन हार्वेस्ट मून दिखाई देगा। इसके बाद अक्टूबर महीने में 17 तारीख को हटंर्स सुपरमून दिखएगा। साल 2024 का आखिरी सुपरमून 15 नवंबर को दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed