फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उपहार में मिले 5 दिल, 30 किडनी और 140 आंखें, दूल्हा-दुल्हन ने फेरे से पहले किया था ये काम

Thu, 07 Feb 2019 04:38 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Thu, 07 Feb 2019 04:38 PM IST
विज्ञापन
strange wedding strange gift 5 heart, 30 kidneys, 140 eyes received couple before marriage in kota

वैसे तो शादी में दूल्हा-दूल्हन को ढेरों उपहार (Gift) मिलते हैं। उपहार में कोई घड़ी देता है तो कोई फ्रीज, कोई गुलाब का बुके तो कोई अंगूठी या कोई सुनहरी यादों को संजोते हुए फोटो फ्रेम। लेकिन इस खास शादी में दूल्हा-दुल्हन को जो उपहार मिला है उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।  

strange wedding strange gift 5 heart, 30 kidneys, 140 eyes received couple before marriage in kota
- फोटो : Social Media

आपको बता दें कि दरअसल, एक संस्था विगत 8 वर्षों से राजस्थान के कोटा संभाग में नैत्रदान-अंगदान-देहदान जागरूकता के लिये कार्य कर रही है और इसी संस्था से जुड़े टिंकू ओझा का विवाह, ग्राम मुंडियर में सम्पन्न हुआ है।

strange wedding strange gift 5 heart, 30 kidneys, 140 eyes received couple before marriage in kota
- फोटो : Social Media

विवाह से पहले ही सभी रिश्तेदारों व आने वाले मेहमानों को शादी के कार्ड (wedding card) के माध्यम से यह संदेश दिया था कि यदि आपको नव-दंपत्ति को कुछ उपहार ही देना है तो, अपना नेत्रदान-अंगदान-देहदान का संकल्प-पत्र भरकर दूल्हे-दुल्हन को भरकर सौंपे। जहां शहरी क्षेत्र के लोगों में अंगदान के प्रति जागरूकता का प्रतिशत बहुत कम है, वहीं ग्रामीण क्षेत्र में नेत्रदान-अंगदान-देहदान की बात करने पर कई लोगों ने शादी में आने के लिए ही मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
strange wedding strange gift 5 heart, 30 kidneys, 140 eyes received couple before marriage in kota
- फोटो : Social Media

उनको यह भी डर था कि कहीं ऐसा न हो कि संकल्प पत्र भरने के बाद नेत्रदान-अंगदान करना जरूरी ही हो जाएगा। लोगों की ऐसी सोच के कारण ऐसा लगने लगा था कि शादी का रंग कहीं फीका न पड़ जाये। इस पर शाइन इंडिया फाउंडेशन के 5 सदस्यों की टीम मुंडियर गांव में पहुंची, उन्होंने शादी के एक दिन पहले से गांव के वृद्धजनों को साथ लेकर एक-एक घर में जाकर नेत्रदान-अंगदान की उपयोगिता व जागरूकता के बारे में विस्तार से बताया।

विज्ञापन
strange wedding strange gift 5 heart, 30 kidneys, 140 eyes received couple before marriage in kota
- फोटो : Social Media

संस्था द्वारा लगाए गए शिविर में गांव के सभी वर्ग के लोगों ने अंगदान के संकल्प पत्र भरे। करीब 35 से ज्यादा लोगों ने अंगदान,110 लोगों ने नेत्रदान व 3 वृद्ध जनों ने देहदान के लिये अपनी सहमति प्रदान की। बारातियों ने अपने रिश्तेदारों को भी इस ने कार्य के बारे में बताया तो वहां भी 30 लोगों ने अपने नैत्रदान के संकल्प पत्र भरे। दूल्हे टिंकू ओझा व दुल्हन तृप्ति ने समाज के 2000 से अधिक लोगों के बीच फेरे से पहले अंगदान का संकल्प पत्र भरा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed