फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Russia Ukraine War: पुतिन का इन 10 लोगों ने किया था विरोध, आज भी इनकी मौत है रहस्य

Wed, 06 Apr 2022 12:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Strange These 10 People Who Opposed Vladimir PutinTheir Death Mystery Remain Unsolved Know In Hindi
पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य - फोटो : पीटीआई

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच भीषण युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। अब पुतिन से जुड़ी एक खबर की चर्चा तेज हो गई है। बीते कुछ सालों में जिन लोगों ने व्लादिमीर पुतिन और उनकी नीतियों का विरोध किया उनकी संदिग्ध मौत हो गई। लेकिन इन लोगों की मौत कैस हुई और किसने हत्या की? यह आज भी रहस्य है। बीते दिनों रूस के निर्वासित पूर्व सांसद डेनिस वोरोनेन्कोव की हत्या कर दी गई। 



डेनिस वोरोनेन्कोव को यूक्रेन की राजधानी कीव में गोली मारी गई थी। यूक्रेन ने डेनिस वोरोनेन्कोव की हत्या का आरोप रूस पर लगाया है। यूक्रेन के अपदस्थ नेता विक्टर यांकोविच पर देशद्रोह का केस चल रहा है जिसमें वोरोनेन्कोव अहम गवाह थे। यूक्रेन से क्रीमिया को अलग करने पर उन्होंने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना की थी।

अब इनकी हत्या के बाद एक बार फिर यह चर्चा तेज हो गई है कि पुतिन की नीतियों का विरोध करने वालों की हत्या कर दी जाती है। आज हम आपको व्लादिमीर पुतिन का विरोध करने वाले उन 10 लोगों के बारे में बताते हैं जिनकी संदिग्ध हालत में मौत हो गई। 

Strange These 10 People Who Opposed Vladimir PutinTheir Death Mystery Remain Unsolved Know In Hindi
पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य - फोटो : Twitter @YablokoParty

यूरी सेकिवोचिन

यूरी सेकिवोचिन एक खोजी पत्रकार और लेखक थे और रसियन अखबार नोवाया गजेटा के लिए लिखते थे। उन्होंने अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कई खबरें लिखी थीं। सोवियत संघ में हुए भ्रष्टाचार को साल 1988 में सेकिवोचिन ने अखबार में लेख लिखकर सबके सामने लाया था। साल 1988 में फिलाडेल्फिया के एक घर में धमाका हुआ था। इस धमाके पर उन्होंने अखबार में लिखा था। इसके अलावा वह 1999 में एक अपार्टमेंट में ब्लास्ट की जांच कर रहे थे। 2003 में संदिग्ध बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई जो आज भी रहस्य है।

Strange These 10 People Who Opposed Vladimir PutinTheir Death Mystery Remain Unsolved Know In Hindi
पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य - फोटो : Twitter @NatalieEvans85


एलेक्जेंडर लिटविनिन्को (Alexander Litvinenko)

रूस के कई अहम राज को जानने वाले केजीबी के पूर्व एजेंट एलेक्जेंडर लिटविनिन्को की हत्या कर दी गई थी जिसका आरोप राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर लगता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लिटविनिन्को को रेडियोऐक्टिव जहर पोलोनियम-210 चाय में मिलाकर दे दिया गया था। साल 2002 में वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ रूस से ब्रिटेन भाग गए थे। उन्होंने वहां की नागरिकता ले ली थी, लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उनकी मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange These 10 People Who Opposed Vladimir PutinTheir Death Mystery Remain Unsolved Know In Hindi
पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य - फोटो : Twitter @RealAnneBonny

सर्गेई यूसेनकोव (Sergei Yushenkov)

सर्गेई यूसेनकोव रूसी सेना में कर्नल थे। वह उदारवाद के पक्षदर थे जिसके लिए उन्होंने पार्टी बनाई थी। मास्को में वह उदारवाद के समर्थन में आंदोलन करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सर्गेई यूसेनकोव ने आरोप लगाया था कि पुतिन सरकार ने साल 1999 में एक अपार्टमेंट में ब्लास्ट करवाया था। उन्होंने पुतिन सरकार को बेनकाब करने के लिए घटना के सबूत जुटाने की बात कही थी। 

विज्ञापन
Strange These 10 People Who Opposed Vladimir PutinTheir Death Mystery Remain Unsolved Know In Hindi
पुतिन के विरोधियों की मौत का रहस्य - फोटो : Twitter @GargamelClen

आन्ना पोलितकोव्स्कावा (anna politkovskaya)

आन्ना पोलितकोव्स्कावा एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता थीं। वह चेचन्या में मानवाधिकारों के हनन को लेकर अखबार नोवाया गजेटा में लिखती थीं। अखबार के उपप्रधान संपादक और अन्य लोगों का मानना है कि इसके चलते पोलितकोव्स्कावा की सरकारी मिलीभगत से हत्या कर दी गई। 7अक्तूबर 2006 को उनके फ्लैट के सामने ही गोली मार दी गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed