फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

13 महीने की बच्ची को हो गया था खतरे का आभास, ऐसे बचाई मां की जान

Sun, 03 Feb 2019 04:39 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Sun, 03 Feb 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
Strange story Baby saves mothers life after sensing cancer in her breast
Claire Granville - फोटो : Gary Roberts

इंग्लैंड की रहने वाली एक महिला की 13 महीने की बच्ची ने अचानक मां का दूध पीना बंद कर दिया। इसके बाद महिला को थोड़ा शक हुआ तो उसने डॉक्टर से दिखाने का फैसला किया। जब वो डॉक्टर के पास गई तो उसने जो बताया, उसे सुनकर महिला को जोरदार झटका लगा। 

Strange story Baby saves mothers life after sensing cancer in her breast
Claire Granville - फोटो : Gary Roberts

दरअसल, महिला को ब्रेस्ट कैंसर हो गया था और ये बात उसे पता नहीं थी। महिला की सालभर की बेटी उसके राइट ब्रेस्ट से दूध तो पी रही थी, लेकिन बच्ची ने मां के लेफ्ट ब्रेस्ट से दूध पीना बंद कर दिया था। जब महिला ने डॉक्टर से इसकी जांच कराई तो पता चला कि उसके ब्रेस्ट में एक गांठ बन गई थी, जिसमें कैंसर हो गया था। 

Strange story Baby saves mothers life after sensing cancer in her breast
Claire Granville - फोटो : Gary Roberts

हालांकि समय रहते इस बीमारी का उसे पता चल गया, जिसके बाद उसने इलाज कराया। महिला अब पूरी तरह ठीक हो गई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी ने ही उसकी जान बचाई है। महिला का नाम क्लेयर ग्रैनविले (40) है और वो इंग्लैंड के हल शहर की रहने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story Baby saves mothers life after sensing cancer in her breast
Claire Granville - फोटो : Gary Roberts

क्लेयर पेशे से एक नर्स हैं। उसकी 13 महीने की बेटी के अलावा दो बच्चे जैकब (12) और ऐमिली (10) भी हैं। क्लेयर का कहना है कि उनकी बेटी को पहले ही खतरे का आभास हो गया था और इसीलिए उसने लेफ्ट ब्रेस्ट से दूध पीना छोड़ दिया। अगर वो ऐसा नहीं करती तो शायद मुझे इस बीमारी का सही समय पर पता ही नहीं चलता और बाद में बहुत देर हो जाती। 

विज्ञापन
Strange story Baby saves mothers life after sensing cancer in her breast

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टरों ने ऑपरेशन के जरिए पहले महिला का लेफ्ट ब्रेस्ट निकाल दिया और कीमोथैरेपी और रेडियोथैरेपी की मदद से बाद में उसे ठीक कर दिया। पिछले महीने ही क्लेयर के कैंसर का इलाज खत्म हो गया और वो पूरी तरह कैंसर मुक्त हो गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed