फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

89 साल से रहस्य बना हुआ है ये गांव, यहां रातों-रात रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए थे लोग

Mon, 15 Jul 2019 07:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
Strange Mystery behind disappearance of people from Anjikuni Village near lake
रहस्यमयी गांव - फोटो : Social media

क्या आपने किसी ऐसे गांव के बारे में सुना है, जहां रहने वाले सारे लोग अचानक गायब हो गए हों। नहीं ना, लेकिन कनाडा का एक गांव 89 साल से रहस्य बना हुआ है। तब यहां अंजिकुनी झील के किनारे एक गांव हुआ करता था, लेकिन बाद में रहस्यमयी तरीसे से गायब हो गए। यह रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है कि आखिर उस गांव में रहने वाले लोग कहां गए। 

Strange Mystery behind disappearance of people from Anjikuni Village near lake
रहस्यमयी गांव - फोटो : Social media

इस गांव के लोगों के गायब होने के पीछे की कहानी कुछ इस तरह है। साल 1930 में 'जो लाबेल' नाम का एक व्यक्ति भटकते हुए इस गांव में पहुंचा। चूंकि उस समय ठंड का मौसम था, इसलिए वो गर्म जगह की तलाश में यहां तक पहुंचा। वह पहले भी इस गांव में आ चुका था और उसे पता था यहां कोई न कोई व्यवस्था हो ही जाएगी, जहां वह रात काट सके। 

Strange Mystery behind disappearance of people from Anjikuni Village near lake
रहस्यमयी गांव - फोटो : Social media

जब वह शख्स गांव में पहुंचा तो उसने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई, लेकिन उसे अपनी आवाज के अलावा किसी और की आवाज सुनाई नही दी। चारों तरफ सन्नाटा पसरा हुआ था। उसे वहां ना तो कोई इंसान नजर आ रहा था और ना ही किसी जानवर की आवाज आ रही थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange Mystery behind disappearance of people from Anjikuni Village near lake
रहस्यमयी गांव - फोटो : Social media

लाबेल ने चारों तरफ नजर घुमाई, लेकिन उसे कोई भी नजर नहीं आया। फिर उसने सोचा कि शायद यहां के लोग कहीं और चले गए हैं। हालांकि वह रात काटने के लिए एक घर में घुसा, लेकिन वह यह देखकर हैरान रह गया कि घर का सारा सामान बिल्कुल वैसे का वैसे ही रखा हुआ है। किचन में आधा पका हुआ खाना पड़ा था और चूल्हा भी जल रहा था। ऐसा लग रहा था, जैसे अभी-अभी खाना बना हो। 

विज्ञापन
Strange Mystery behind disappearance of people from Anjikuni Village near lake
रहस्यमयी गांव - फोटो : Social media

लाबेल काफी घबराया हुआ था। वह तुरंत उस घर से निकल आया और दूसरे घर में घुस गया, लेकिन वहां भी उसे कुछ वैसा ही नजारा दिखा, जैसा वो पहले घर में देख चुका था। अब तो उसके रोंगटे खड़े होने लगे। वह तुरंत बाहर भाग आया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed