फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका पर हुए गुब्बारे बम से हमले की कहानी, जिसकी सालों तक छुपाकर रखी गई जानकारी

Mon, 14 Sep 2020 09:09 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 14 Sep 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
story of the attack on America by balloon bombs whose information was hidden for years
गुब्बारा बम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
बात द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी के आत्मसमर्पण के तीन दिन पहले की है, यानी 5 मई 1945 की, जब अमेरिका के ओरेगॉन राज्य के ब्लाए शहर में छह लोगों की मौत की खबर आई। हादसे से वक्त मौजूद चश्मदीदों से मिली जानकारी के आधार पर स्थानीय मीडिया में जो खबरें आईं उनमें कहा गया कि मरने वालों के ऊपर बारूद से भरे बड़े-बड़े गुब्बारे फूट गए हैं जिसक कारण उनकी तुरंत मौत हो गई।


मामले की जांच सेना ने अपने हाथों में ले ली। लेकिन उस वक्त उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि ये गुब्बारे 6,000 फीट ऊपर उड़ने वाले हॉट एयर गुब्बारों के समूह का हिस्सा थे जिन्होंने आसमान से बारूद भरे थैले गिराए थे और जो अमेरिका पर हमले के लिए जापान के एक द्वीप से छोड़े गए थे। हाल के सालों में युद्ध ने इन हथियारों से अवशेष अलास्का और उत्तर-पश्चिमी मेक्सिको के समुद्रतटीय इलाकों में मिले हैं। साल 2001 के 11 सितंबर तक गुब्बारों का ये हमला अमेरिकी सरजमीन पर आखिरी हमला था।
story of the attack on America by balloon bombs whose information was hidden for years
गुब्बारा बम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहासकार रॉस कॉएन बीबीसी को बताते हैं कि, "द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अगर अमेरिका की जमीन पर कोई हमला हुआ था तो वो ये था। जिन लोगों पर ये गुब्बारे गिरे थे उनमें से कुछ उस वक्त पिकनिक मना रहे थे और ये इस कहानी को और भी दिलचस्प बना देता है।" इस मुद्दे पर रॉस कॉएन ने 'फू-गो: द क्यूरियस हिस्ट्री ऑफ द जापानीज बलून दैड ट्राएड टू बॉम्ब द यूएस' नाम की किताब लिखी है जो यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का ने प्रकाशित की है।

वो कहते है, "लेकिन ये अकेला हमला नहीं था बल्कि ये एक जटिल हमले की योजना का हिस्सा था जिसमें ऐसे हथियार भी शामिल थे जो प्रशांत महासागर पार कर अमेरिका पहुंच सकें और यहां लोगों में डर फैला सकें।" लेकिन ये योजना बनी कैसे और इसे लागू कैसे किया गया? ये हमला नाकाम कैसे साबित हुआ?

story of the attack on America by balloon bombs whose information was hidden for years
गुब्बारा बम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

फू-गो गुब्बारा बम
अमेरिका और जापान दोनों ही लंबे वक्त से प्रशांत महासागर पर नियंत्रण चाहते थे। उनकी ये महत्वाकांक्षा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान भी रही। ऐसे में जापान की इंपीरियल आर्मी के नेतृत्व कर रहे जनरल दुश्मन पर हमला करने के नए तरीकों के बारे में विचार कर रहे थे। कॉएन कहते हैं, "जापान को प्रशांत महासागर में चलने वाले वायु प्रवाह की और अमेरिका के पश्चिमी तट और इस इलाके की भौगोलिक स्थिति के बारे में अच्छी जानकारी थी।"

अमेरिकी सेना के दस्तावेजों के अनुसार जापान का उद्देश्य था अमेरिका के पश्चिमी तट पर मौजूद जंगलों में आग लगाना ताकि इसे यहां की जनता के बीच डर फैल जाए। वो कहते हैं, उन्हें इस बात का यकीन था कि गुब्बारों के जरिए बारूद डालने का उनका तरीका काम करेगा। अमेरिकी नौसेना के पुराने दस्तावेजों के अनुसार ये बलून 10 मीटर चौड़े, 20 मीटर ऊंचे थे और इनमें हाइड्रोजन गैस भरी हुई थी। कॉएन कहते हैं, "ये गुब्बारे छोड़ते वक्त जापान ने प्रशांत महासागर के वायु प्रवाह का लाभ उठाया था। उन्हें पता था कि हवा इन्हें सीधे अमेरिका तक बहा ले जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
story of the attack on America by balloon bombs whose information was hidden for years
गुब्बारा बम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

अमेरिकी सेना के पुराने दस्तावेजों से पता चलता है कि ये गुब्बारे बेहद हल्के कागज से बने थे जिन पर सेन्सर लगे बम लगाए गए थे। इनकी ट्यूब्स में बारूद भरा गया था और साथ में एक एक्टिवेशन डिवाइस भी लगाया गया था। ये गुब्बारे 12 किलोमीटर की ऊंचाई तक उड़ने में सक्षम थे और एक बार में 7,500 किलोमीटर तक की उड़ान भर सकते थे।

कॉएन कहते हैं, "उस वक्त के हिसाब से देखें तो ये एक तरह के इंटरओशिएनिक रॉकेट थे जो आज कुछ देशों के पास हैं। इस वक्त कोई भी इस तरह के हमले की कल्पना भी नहीं कर सकता था। इस हमले को बड़े पैमाने पर नाकाम कहा जा सकता है लेकिन इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता है इस कारण ओरेगॉन में छह लोगों की जान गई।" इन गुब्बारों पर लिखने वाले इतिहासकार ब्रेट वेबर के अनुसार मेजर तेईजी ताकाड़ा के नेतृत्व में जापानी सेना की नौवीं डिविशन की डिजाइन लेबोरेटरी में ये गुब्बारे बनाए गए थे।

विज्ञापन
story of the attack on America by balloon bombs whose information was hidden for years
गुब्बारा बम (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

कॉएन कहते हैं, "जापानियों ने इन गुब्बारों को नाम दिया फू-गो। फू जापानी शब्द फूशेन का पहला अक्षर था, जिसका अर्थ था गुब्बारा और गो एक कोड था जो इस लेबोरेटरी के बनाए सभी हथियारों के नाम के साथ लगाया जाता था। जापानी लोग बेवकूफ नहीं थे। कई महीनों तक वो हजारों गुब्बारे प्रशांत महासागर के पार इस उम्मीद में भेजते रहे कि कम से कम दस फीसदी गुब्बारे तो अमेरिकी जमीन पर पहुंच कर अपना उद्देश्य पूरा करेंगे।"

दस्तावेजों से पता चलता है कि जापान को इस बात की जानकारी थी कि नवंबर से मार्च के बीच महासागर पर वायु का प्रवाह सबसे तेज होता है। उन्होंने गुब्बारे छोड़ने के लिए यही वक्त चुना था। एक बार ये गुब्बारे जमीन पर गिरते तो फिर उनमें आग लग जाती और विस्फोट हो जाता। सैन्य विशेषज्ञों के अनुसार इस बारूद से जंगल में बड़ी आग लग सकती थी। उन्हें ये भी डर था कि ये गुब्बारे जैविक हथियार भी हो सकते हैं। हालांकि बाद में उनकी ये चिंता खत्म हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed