फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stephen Hawking Death Anniversary: स्टीफन हॉकिंग ने कहा था- आग का गोला बन जाएगी धरती, किए हैं चौंकाने वाले खुलासे

Mon, 14 Mar 2022 08:26 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 14 Mar 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
stephen hawking death anniversary know about his predictions about human and earth
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter@inmaferrer11

महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) ने 14 मार्च 2018 को 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा था। स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 जनवरी 1942 कौ इंग्लैंड के ऑक्सफोर्ड में हुआ था। बचपन से ही उनकी चाहत ब्रह्मांड के बारे में जानने की थी। 21 साल की उम्र में स्टीफन हॉकिंग को न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी हो गई थी। इसकी वजह से वह व्हीलचेयर पर आ गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। 



न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी के कारण उनकी आवाज चली गई थी, लेकिन स्टीफन हॉकिंग स्पीच-जनरेटिंग डिवाइस के जरिए लोगों से बात करते थे। उन्होंने दुनिया को कई सिद्धांतों के बारे में बताया और समझाया। स्टीफन हॉकिंग ने रिसर्च के माध्यम से ब्रह्माण्ड के कई रहस्यों से पर्दा उठाया है जिनमें बिंग बैंग और ब्लैक होल समेत कई थ्योरी शामिल हैं। ब्लैक होल के बारे में दुनिया के पास पहले कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन स्टीफन हॉकिंग ने इस रहस्यमयी पिंड के रहस्य से पर्दा उठाया। पहले ब्लैक होल की खोज साल 1971 में हुई थी। 

stephen hawking death anniversary know about his predictions about human and earth
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter@Btsfanfeast

स्टीफन हॉकिंग ने साल 1974 में दुनिया को ब्लैक होल थ्योरी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्वॉन्टम प्रभावों के चलते ब्लैक होल गर्मी फैलाते हैं। इसके बाद उनको कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में गणित का प्रोफसर नियुक्त किया गया। 

stephen hawking death anniversary know about his predictions about human and earth
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter@btnaslann

साल 1998 में स्टीफन हॉकिंग की किताब 'अ ब्रीफ हिस्ट्ररी ऑफ टाइम' प्रकाशित हुई। इस किताब में उन्होंने बिग बैंग थ्योरी और ब्लैक होल को आसान तरीके से बताया है। इसको एक आम पाठक भी आसानी से समझ सकता है। अपनी इस किताब के लिए स्टीफन हॉकिंग को लोगों  का विरोध भी झेलना पड़ा। उन्होंने इस किताब में कहा था कि ईश्वर नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
stephen hawking death anniversary know about his predictions about human and earth
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter@PhysInHistory


स्टीफन हॉकिंग ने चेतवानी देते हुए कहा था कि पृथ्वी पर बहुत तेजी से आबादी बढ़ रही है और ऊर्जा की खपत हो रही है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले 600 सालों में धरती एक आग का गोला बन जाएगी।

विज्ञापन
stephen hawking death anniversary know about his predictions about human and earth
स्टीफन हॉकिंग ने किए हैं कई चौंकाने वाले खुलासे - फोटो : Twitter @janssenw3

दूसरे ग्रह पर जीवन होगा बसाना

वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने कहा था कि हमको दूसरे ग्रह पर जीवन को बसाना होगा। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा नहीं होता है, तो जलवायु परिवर्तन और विनाशकारी कार्यों की वजह से मानव सभ्यता का अंत होना तय है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed