Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक मोड़ पर है। रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों के बीच शुरू हुए युद्ध को तीन महीने से अधिक हो गया है। पूर्वी-युक्रेन पर रूस कब्जा करने की कोशिश में है। दोनों देशों में कोई भी झुकने को तैयार नहीं है। कई बार खबरें आ चुकी हैं कि यूक्रेन पर रूस परमाणु बम से हमला कर सकता है।
अब इस बीच दुनिया के सबसे मशहूर जादूगर उरी गेलर ने कहा कि अगर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियारों से हमला करते हैं, तो एलियंस उन्हें रोक देंगे। उरी गेलर ने तब यह बयान दिया है जब पश्चिमी देश लगातार कह रहे हैं कि यूक्रेन में हार को देखते हुए व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन या पश्चिमी देशों पर परमाणु बम से हमला कर सकते हैं। उरी गेलर कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम कर चुके हैं। वो अपने दिमाग से चम्मच को मोड़ देते हैं।
2 of 6
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस
- फोटो : iStock
मशहूर जादूगर उरी गेलर का कहना है कि एलियंस के पास वो टेक्नोलॉजी मौजूद है जो पुतिन के परमाणु हथियारों को बीच में रोक सकते हैं। 75 वर्षीय उरी गेलर का कहना है कि हमारे पास क्षमता है कि हम है कि रडार सिस्टम को खत्म कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज कल्पना करिए किए अलौकिक शक्तियां क्या कर सकती हैं?
3 of 6
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस
- फोटो : iStock
उरी का मानना है कि पांच सालों में एलियंस इंसानों से मिलने के लिए आ सकते हैं। उनका कहना है कि वह इंसानों से शांति से मिलने आएंगे। उनकी भविष्यवाणी के मुताबिक, एलियंस रहस्यमयी ईस्टर द्वीप या पिरामिडों के बीच एक प्रतिष्ठित स्थान पर आएंगे।
4 of 6
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस
- फोटो : iStock
इजरायल के जादूगर उरी गेलर का कहना है कि अगर कोई विदेशी और विदेशी सभ्यता धरती पर आएगी, तो वह युद्ध नहीं करेगी। बल्कि वो हमारे साथ दोस्ताना रवैया रखेंगे। उनका कहना है कि वह हमसे दुश्मीन रखते, तो हम कब का खत्म हो चुके होते।
5 of 6
पुतिन के परमाणु हमले को रोकेंगे एलियंस
- फोटो : iStock
उरी ने दावा किया है कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी कैलिफोर्निया में लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेटरी में अपनी रहस्यमय शक्तियों का टेस्ट किया है। उन्होंने कहा कि वहां परमाणु हथियारों पर रिसर्च किया गया है। उनका दावा है कि अमेरिकियों ने साल 1991 में एडवांस शक्तियों से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात उस समय हुई थी जब रूस के साथ परमाणु शस्त्र न्यूनीकरण संधि पर हस्ताक्षर करना था और उन्हें रूस के लोगों की जरूरत थी।