जानवरों से हर कोई प्यार करता है। राह चलते जानवर हों या पालतू अगर उन्हें किसी भी तरह की समस्या होती है तो लोग उनका उपचार कराते हैं। जिससे वह स्वस्थ जीवन जी सके। ऐसा ही एक मामला सामने आया अमेरिका से, जहां अमेरिकी पशु चिकित्सकों ने एक विकलांग कछुए के लिए जो कारगर उपाय निकाली है उसकी तारीफ करते हुए आप नहीं थकेंगे। विकलांग कछुआ बैट रूज में लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के वेटरनरी टीचिंग अस्पताल में एक मरीज था।
घर लौटा तो खो चुका था पैर, डॉक्टरों ने कछुए के लिए बनाया व्हीलचेयर
इस कछुए का नाम पेड्रो है, जो पैर में चोट लगने के बाद लापता हो चुका था। कुछ महीनों पहले वह घर से भाग गया था और जब लौटा तो उसके पीछे के पैर नहीं थे। इसके बाद कछुए का मालिक उसे चिकित्सा केंद्र ले गया, जहां पता चला कि कछुआ ठीक है। सिवाय इसके की उसने अपने पैर खो दिए हैं।
अस्पताल में मौजूद एक जूलॉजिकल इंटर्न लेगो कार की किट खरीदने एक खिलौने की दुकान पर गया। कुछ सिरिंज भागों और पशु-सुरक्षित एपॉक्सी का इस्तेमाल कर के वेट्रेन ने पेड्रो के लिए व्हीलचेयर बनाया।
Meet Pedro the 🐢. He’s rolling through life thanks to doctors and students at @LSUVetMed.
More: https://t.co/5u9MnddlDo#FiercefortheFuture pic.twitter.com/ToYnF08L6T
एलएसयू के स्कूल ऑफ वेटरनरी मेडिसिन के संचार प्रबंधक जिंजर गुटनर ने सीएनएन को बताया कि पालतू कछुए के साथ कुछ भी सेहत संबंधी किसी तरह की समस्या नहीं थी। बस उसके पैर नहीं थे। इसलिए चिकित्सकों ने मदद करने के लिए इसका एक तरीका खोजने का फैसला किया।
गुटनर ने बताया कि , 'हमारे द्वारा उपयोग किए जाने वाले विशेष उपकरणों में से ज्यादातर को एक खास तौर पर किसी विशेष मामले के लिए बनाया जाता है और कछुए के केस में भी यही हुआ।' रिपोर्ट्स के मुताबिक एक बार एक मछलियों को जीवित रखने में मदद करने के लिए वेट की एक टीम ने एक छोटा सा फव्वारा बनाया था और वे उस पर एक एंडोस्कोपी करते थे।