फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय, जानिए क्या है इसकी खासियत

Wed, 15 Dec 2021 04:21 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 15 Dec 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
special quality of tea sold for 1 lakh rupees per kilogram in assam Know what is the special
एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय - फोटो : iStock

दुनिया में लगभग सभी लोगों के दिन की शुरुआत एक कप अच्छी चाय के साथ होती है। गरीब हो और अमीर सभी एक कप चाय जरूर पीते हैं। दुनियाभर में कई क्वालिटी की चाय पाई जाती हैं और सभी की कीमतें अलग-अलग होती हैं। लेकिन असम में एक चाय पायी जाती है जिसकी कीमत एक लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। इस खास चाय का नाम मनोहारी गोल्ड टी है जिसकी खेती एक खास तरह से की जाती है। 



असम की दुर्लभ प्रजाति वाली मनोहर गोल्ड टी की मंगलवार को गुवाहाटी के नीलामी घर में बोली लगाई गई जो एक किलोग्राम एक लाख रुपये में बिकी।  नार्थ इस्टर्न टी असोसिएशन (NETA) के सलाहकार बिद्यानंद बारकाकोटी ने यह जानकारी दी है। बीते साल यह चाय  75,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी। आईए जानते हैं कि मनोहारी गोल्ड टी (Manohari Gold tea) में ऐसा क्या खास है जो यह इतनी महंगी बिकती है। 

special quality of tea sold for 1 lakh rupees per kilogram in assam Know what is the special
एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय - फोटो : iStock

बिद्यानंद बारकाकोटी के मुताबिक, यह एक खास किस्म की चाय होती है। इस चाय की देखरेख अलग तरह से की जाती है और इसका स्वाद भी अलग होता है। उन्होंने बताया कि CTC टी के अलावा वे कुछ अलग तरह की चायपत्ती जैसे व्हाइट टी, ग्रीन टी, येलो टी बना रहे हैं। इन खास तरह की चाय मांग होती है। इसलिए चाय का उत्पादन बढ़ाने पर काम किया जा रहा है। 

special quality of tea sold for 1 lakh rupees per kilogram in assam Know what is the special
एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय - फोटो : iStock


मनोहारी गोल्ड टी अपने खास सुगंध के लिए भी प्रसिद्ध है। खास देखरेख में इस चाय की खेती की जाती है। इस खास चाय में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं। इनमें बायोएक्टिव कम्पाउंड्स पाए जाते हैं जो बढ़ती उम्र के असर और मोटापे को रोकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
special quality of tea sold for 1 lakh rupees per kilogram in assam Know what is the special
एक लाख रुपए किलो बिकती है ये खास चाय - फोटो : iStock


मनोहारी टी एस्टेट के मालिक राजन लोहिया का कहना है कि वह इस तरह की प्रीमियम क्वालिटी की स्पेशल चाय का उत्पादन खास उपभोक्ताओं और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों की मांग पर करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed