दुनिया के अलग-अलग देशों में लोगों के खान-पान अलग हैं। इसके साथ ही लोग खाना पकाने में मसाले भी अलग-अलग तरह के इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया का एक देश है जहां पर लोग मिट्टी को मसाले की तरह इस्तेमाल करते हैं। यहां की मिट्टी बेहद स्वादिष्ट होती है और इसके साथ ही सेहतमंद भी। इसलिए लोग मिट्टी को खाने में मसाले की तरह इस्तेमाल करते हैं।
ईरान के होरमूज आइलैंड में लोग ऐसा करते हैं। खूबसूरत पहाड़ों की वजह से यह आईलैंड वहां के लोगों के लिए बेहद खास है। लेकिन इन पहाड़ों की सबसे खास बात है कि यहां की मिट्टी रंग बिरंगी है जिसकी वजह से यह आईलैंड रैनबो आईलैंड के नाम से भी जाना जाता है। ईरान के इस आईलैंड के खूबसूरत रंग-बिरंगे पहाड़ों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं।
2 of 4
यहां पर मसालों की तरह मिट्टी खाते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
शायद कम लोगों ने ही सुना होगा कि ईरान के इन खूबसूरत पहाड़ों की मिट्टी मसाले की तरह खाई जाती है। यहां पर आने वाले पर्यटक भी इन पहाड़ों की मिट्टी का स्वाद जरूर लेते हैं। पहले तो लोग मिट्टी खाने से कतराते हैं, लेकिन गाइड की सलाह पर एक बार जरूर चखते हैं।
3 of 4
यहां पर मसालों की तरह मिट्टी खाते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
जानिए क्या है मिट्टी की खासियत
यह खूबसूरत आईलैंड फारस की खाड़ी में स्थित है और यहां की मिट्टी में भरपूर खनिज हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां की मिट्टी में बहुत ज्यादा आयरन और लगभग 70 तरह के खनिज पाए जाते हैं।
4 of 4
यहां पर मसालों की तरह मिट्टी खाते हैं लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
यहं के पहाड़ों पर नमक के टीले भी मौजूद हैं। इन पहाड़ों पर शेल, मिट्टी और आयरन की परते हैं जिसकी वजह से पहाड़ रंग बिरंगे नजर आते हैं। ब्रिटेन के जियोलॉजीकल रिसर्च की चीफ भूवैज्ञानिक डॉ. कैथरीन गुडइनफ के मुताबिक, करोड़ों साल पहले फारस की खाड़ी के पास स्थित उथले सागरों में नमक की मोटी परत जम गई थी। इसके बाद से इसके ऊपर नई परतें जमा होती गईं।