Single Mother in China: किसी भी लड़के या लड़की के लिए शादी एक सबसे खूबसूरत पल होता है। वर्तमान समय में लड़कियां शादी से कतरा रही हैं, जिसकी वजह से सिंगल मदर्स का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में लड़कियां शादी नहीं करना चाह रही हैं जिनमें चीन भी शामिल है। यहां पर महिलाएं शादी नहीं करना चाहती हैं।
Single Mother: चीन में बिना शादी के मां बन रही हैं लड़कियां, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
गोविन ये ने 29 साल की उम्र में सिंगल मां बनने का फैसला किया था। गोविन अब 35 साल की हैं और सिंगल मदर हैं। गोविन अकेली नहीं हैं, चीन में बिन ब्याही मां बनने का चलन का कफी तेजी से बढ़ रहा है। महिलाएं अब परिवार नियोजन से जुड़ों फैसलों पर अधिक नियंत्रण और मानदंडों को दोबारा परिभाषित करने पर जोर दे रही हैं।
चीन में परंपरागत पारिवारिक व्यवस्था को आदर्श माना जाता है। इसकी वजह से लोग नए चलन को लेकर असहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन घटती जनसंख्या की वजह से चीन कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।
Monsoon 2023: इस साल क्यों हो रही है इतनी तेज बारिश, कई घंटों तक क्यों बरसते हैं बादल, क्यों डूब रहे शहर
नरम पड़े राज्य
चीन में घटती जनसंख्या की वजह से इस मामले को लेकर राज्य अब नरम रूख अपना रहे हैं। चीन में बिन ब्याही मां बनने पर चीन के कई राज्यों और प्रांतों में सजा का दी जाती थी। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया जाता था।
Japan: जापान में लड़कियां नहीं कर रहीं शादियां, वजह करेगी हैरान
प्रांतों का बड़ा फैसला
चीन के चार प्रातों ने बीते साल शादी के बिना पैदा होने वाले बच्चों को रजिस्टर करने की इजाजत दे दी है। इसके बाद अब बाकी राज्य भी इस पर विचार कर रहे हैं। चीन में करीब एक करोड़ 92 लाख महिलाएं बिन ब्याही मां हैं। चीन में बिना शादी के मां बनने के पीछे की वजह योग्य साथी न मिलना है। इसके साथ ही जिम्मादारियों के लिए वक्त नहीं होना भी है।