Lord Krishna Death Mystery: भगवान विष्णु के 8वें अवतार श्रीकृष्ण की लीला तो हम अक्सर बड़े बुजुर्गों द्वारा सुनते आए हैं, लेकिन भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई? मृत्यु का कारण क्या था? क्या श्रीकृष्ण ने मृत्यु के बाद अपना शरीर त्याग दिया और उनकी मृत्यु के बाद क्या हुआ? इन सब सवालों के जवाब जानने की जिज्ञासा हर किसी के मन में जरूर होती है। आइए आज हम आपको बताते हैं कि आखिर भगवान श्रीकृष्ण की मृत्यु कैसे हुई...
{"_id":"64880b9de697057aff0e20dd","slug":"shri-krishna-ki-mrityu-kaise-hui-thi-know-who-killed-krishna-at-what-age-he-died-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lord Krishna: ऐसे हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु, महाभारत काल से जुड़े इस रहस्य को जान विश्वास नहीं करेंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Lord Krishna: ऐसे हुई थी श्रीकृष्ण की मृत्यु, महाभारत काल से जुड़े इस रहस्य को जान विश्वास नहीं करेंगे आप
Tue, 13 Jun 2023 11:55 AM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:55 AM IST
विज्ञापन
krishna
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
krishna
- फोटो : istock
बताया जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद जब दुर्योधन और उसके सभी भाइयों का अंत हो गया, तो उनकी माता गांधारी को अत्यधिक क्रोध आया। अपने बेटे के शव पर शोक व्यक्त करते हुए रणभूमि पर गांधारी ने श्रीकृष्ण को 36 वर्षों के बाद मृत्यु का श्राप दे दिया। ये सुनकर पांडव चकित रह गए, लेकिन श्रीकृष्ण ने मुस्कुराते हुए इस अभिशाप को स्वीकार कर लिया। इसके बाद ठीक 36 वर्षों के बाद उनकी मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु एक शिकारी के हाथों हुई।
krishna
- फोटो : istock
भागवत पुराण में बताया गया है कि एक बार श्रीकृष्ण के पुत्र सांब ने शरारत करने की सोची। सांब आपने मित्रों के साथ एक स्त्री का वेश धारण कर ऋषि-मुनियों से मिलने गए। स्त्री के वेश में सांब ने ऋषियों से कहा कि वह गर्भवती हैं। यदुवंश कुमारों की इस शरारत से ऋषियों ने क्रोधित होकर उन्हें श्राप दे दिया कि तुम एक ऐसे लोहे के तीर को जन्म दोगी, जो तुम्हारे पूरे कुल का सर्वनाश कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
krishna
- फोटो : istock
इस श्राप को सुनकर सांब डर गए और उन्होंने तुरंत सारी घटना उग्रसेन को बताई। श्राप से छुटकारा पाने के लिए उग्रसेन ने सांब से कहा कि तीर का चूर्ण बनाकर प्रभास नदी में प्रवाहित कर दो, जिसके बाद सांबा ने वही किया। इसके बाद उग्रसेन ने राज्य में ये आदेश पारित कर दिया कि यादव राज्य में कोई भी किसी प्रकार की नशीली सामग्री का इस्तेमाल, उत्पादन या वितरण नहीं करेगा।
विज्ञापन
krishna
- फोटो : istock
इस घटना के बाद द्वारका में कई अशुभ संकेत देखने को मिले। जिसमें सुदर्शन चक्र, बलराम के हल और श्रीकृष्ण के शंख, रथ का अदृश्य हो जाना शामिल था। धीरे-धीरे यहां अपराधों और पापों में भी बढ़ोतरी होने लगी और एक दिन सभी नगर वासी मदिरा के नशे में चूर हो गए और आपस में ही लड़ने-मरने लगे। इस तरह सभी आपस में लड़कर मार गए।