फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top News: पीएम मोदी आज 70000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, चक्रवात बिपरजॉय को लेकर तीनों सेनाएं अलर्ट

Tue, 13 Jun 2023 07:11 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 13 Jun 2023 07:11 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2023 Updates On Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न भर्तियों के जरिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि इस अवसर पर पीएम मोदी नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे। वहीं, अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के कच्छ में जमीन से टकराने की संभावना है। साथ ही मेडिकल स्नातक दाखिले की परीक्षा नीट-यूजी 2023 का रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी परीक्षा की मूल्यांकन सूची तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को दे देगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर…

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2023 Updates On Amar Ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

पीएम मोदी आज 70000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, 43 जगहों पर होगा रोजगार मेले का आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विभिन्न भर्तियों के जरिए चयनित लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने सोमवार को बताया कि इस अवसर पर पीएम मोदी नवनियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 13 जून को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लगभग 70,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। केंद्र सरकार की रोजगार मेला पहल के तहत नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर देशभर में 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2023 Updates On Amar Ujala
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय। - फोटो : सोशल मीडिया

Cyclone Biparjoy: गुजरात के तटीय इलाकों से 7500 लोगों को निकाला गया
अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के गुरुवार को गुजरात के कच्छ में जमीन से टकराने की संभावना है। इसके प्रभाव से गुजरात के तट के पास अभी से ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी हैं। तटीय शहर मुंबई हाई अलर्ट पर है तो गुजरात में तटीय इलाकों से 7,500 लोगों को हटाया गया है। वहीं, तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2023 Updates On Amar Ujala
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज जारी होगा नीट-यूजी का परिणाम, एनटीए ने काउंसलिंग को लेकर दी यह जानकारी
मेडिकल स्नातक दाखिले की परीक्षा नीट-यूजी 2023 का रिजल्ट आज दोपहर बाद जारी होगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एजेंसी परीक्षा की मूल्यांकन सूची तैयार कर स्वास्थ्य मंत्रालय को दे देगी। इसी आधार पर आगे मेडिकल कॉलेज में स्नातक दाखिले की काउंसलिंग शुरू की जाएगी। देशभर में करीब एक लाख से अधिक मेडिकल सीटें हैं।
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 13 June 2023 Updates On Amar Ujala
भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, जांच के लिए टीम गठित
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासनिक कार्यालय सतपुड़ा भवन में सोमवार को लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मौके पर मौजूद भोपाल के जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि सीआईएसएफ, सेना और अन्य एजेंसियों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया और इस पर काबू पा लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed