इंसान में हमेशा नई चीजों को जानने की जिज्ञासा रहती है, इसलिए जब भी वह कुछ नया देखता है तो उसके बारे में जानकारी लेना शुरू कर देता है लेकिन देश और दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो हमारे सामने होती हैं। इसके बावजूद भी हम उनसे जुड़ी बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। इनमें से कुछ चीजें रोचक होने के साथ-साथ लोगों को हैरान भी करती हैं। चलिए आज दुनिया की कुछ ऐसी ही रोचक चीजों के बारे में जानते हैं, जिनके बारे में जानकर आपका भी एक बार की यकीन करना मुश्किल हो जाएगा।
अजब-गजब: बहुत कम लोगों को पता होंगी ये हैरान कर देने वाली बातें, जानिए आप भी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांद की महक
चांद की महक, ये सुनकर ही आपको थोड़ा अजीब लगा होगा, लेकिन ये सच है चांद में भी महक होती है। नासा के मुताबिक चांद से बारूद जैसी महक आती है।
दुनिया के पहले कैमरे की अनोखी बात
दुनिया के सबसे पहले कैमरे की अनोखी बात ये थी कि यह बहुत स्लो फोटो खींचता था। यह इतना स्लो फोटो खींचता था कि लोगों फोटो के लिए 8 घंटे तक बैठना पड़ता था।
लेफ्ट हैंडेड
दुनिया के करीब 10 प्रतिशत इंसान लेफ्ट हैंडेड होते हैं। वहीं इंसानों के अलावा कुछ जानवर भी लैफ्ट हैंडी हो सकते हैं।
शुतुरमुर्ग
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे बड़े पक्षी शुतुरमुर्ग की आंख उसके दिमाग से भी बड़ी होती है।