सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के वीडियो और फोटो पोस्ट करते रहते हैं। इस मामले में उद्योगपति आनंद महिंद्रा भी किसी से पीछे नहीं हैं। वह भी अक्सर अपने फॉलोअर्स को हंसाने के लिए वायरल फोटो या वीडियो पोस्ट करते हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर लोगों के टैलेंट की तारीफ भी करते हैं और उन्हें इनाम भी देते हैं। उन्होंने इस बार भी एक ऐसा ही पोस्ट किया है।
Anand Mahindra Tweet: गलत हिंदी देखकर आनंद महिंद्रा हैरान, फिर दिया ये मजेदार आइडिया, पोस्ट हुई वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनंद महिंद्रा ने फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा है, मजेदार। लेकिन सोशल मीडिया पर हिंदी को लेकर मचने वाले हंगामे के पीछे एक बहुत ही दिलचस्प मैसेज छिपा है। उन्होंने कहा कि यह भाषाएं घुलने-मिलने वाली हैं और हमेशा विकसित होती हैं। कोई भी व्यक्ति भारतीयों से बेहतर नहीं है जो ऐसी चीजों को मिलाता है और यूनीक बना देता है।
महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन ने ट्विटर पर जो फोटो पोस्ट की है उसमें लिखा है' 'English स्पीकना सीखें', इसमें इंग्लिश बोलना सीखें की जगह लिखा गया है English स्पीकना सीखें। इस वायरल फोटो को देखने के बाद आनंद महिंद्रा हैरत में पड़ गए, लेकिन उन्होंने इसमें भी हिंदी भाषा की अच्छाई को खोज लिया।
Funny. But with the recent furore on social media about Hindi, it has a more more interesting message: Languages are fluid, ever-evolving and there are no better people than Indians to mix them all up and create unique new ones! pic.twitter.com/0t6xOE7382
आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से लोगों को समझाने की कोशिश की है कि हिंदी भाषा दूसरी भाषा को स्वीकार कर लेती है और नया रूप दे देती है। उसको हिंदी के साथ मिलाकर यूनीक भी बना दिया जाता है।