{"_id":"6219f63e11e13f4095205a78","slug":"scientists-revealed-what-does-a-person-think-before-death-know-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब गजब: मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब गजब: मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 26 Feb 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अग्नि, वायु, गगन, जल और मिट्टी इंसान का शरीर इन पांच तत्वों से मिलकर बना है। ऐसे में जब इंसान की मृत्यु होती है तो अंतिम संस्कार के बाद ये सभी पांच तत्व वातावरण में विलीन हो जाते हैं। धरती पर हर प्राणी की मृत्यु तय होती है। इंसान हो या जानवर उसे एक निश्चित समय तक जीवन बिता कर मरना ही है। दुनिया में प्रकृति ने प्राणियों के जीवन का एक क्रम तय किया हुआ है। बचपन, जवानी, प्रौढ़ावस्था और बुढ़ापा हर इंसान के जीवन के मुख्य चरण है। ऐसा कहा भी जाता है कि जब किसी चीज का अंत होता है तभी एक नई शुरुआत भी होती है। इसी कड़ी में आज एक ऐसे रोचक तथ्य के बारे में चर्चा करेंगें कि आखिर व्यक्ति अपने अंतिम समय में क्या सोचता होगा? जी हां, इस बात का खुलासा अब वैज्ञानिकों ने किया है जो बेहद चौकाने वाला है। आइए जानते हैं कि इंसान अपने अंतिम समय में क्या सोचता है....
2 of 5
मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ लूइसविले के न्यूरोसर्जन डॉ. अजमल जेमार ने इस विषय पर एक अध्ययन किया। जिससे पता चलता है कि मरने के आखिरी पलों में इंसान क्या सोचता है। हालांकि, ये एक अनसुलझी पहेली है जिसे पता लगा पाना मुश्किल है। इसके पीछे की वजह है कि हर इंसान की मानसिक स्थिति अलग-अलग होती है। ऐसे में हर इंसान की सोच अलग-अलग होती है।
3 of 5
मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, इंसान की मृत्यु बीमारी, बुढ़ापे, दुर्घटना या फिर अन्य कारणों से ही होती है। अब इस अवस्था में इंसान अपने अनुभव बताने में सक्षम नहीं होता है। लेकिन, फिर भी वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में जो बात बताई है वो बेहद हैरान करने वाली है। अगर वैज्ञानिकों की बात पर यकीं करें तो ये आश्चर्यचकित करने वाली खोज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में एक 87 वर्षीय बुजुर्ग का मिर्गी का इलाज चल रहा था। उन्हें इलेक्ट्रोएनसिफेलोग्राम पर रखा गया लेकिन उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दौरान जब डॉक्टरों की टीम उनको डायगनोस्ट कर रही थी तभी अचानक उनके ब्रेन की मैपिंग हुई। इस मैपिंग में जो बात सामने निकलकर आई, उसे जानकर आपको हैरानी होगी। इस रिपोर्ट के अनुसार, वो बुजुर्ग अपने जीवन के आखिरी 15 मिनट में अपने जीवन की अच्छी बातों और घटनाओं को याद कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
मौत से पहले क्या सोचता है इंसान? -प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस टेस्ट में दिमाग पर गामा ओसिलेशन वेब डाली जाती है। जो व्यक्ति की मेमोरी, ध्यान और उसके सपने देखने के बारे में पता लगाती हैं। इस अध्ययन से पता चलता है कि व्यक्ति के अंतिम समय में अच्छे समय की वही सारी गतिविधि याद करता है जो उसने उस समय की थी। डॉक्टर इसके पीछे की वजह बताते हैं कि शायद इंसान का दिमाग खुद को मौत के दौरान होने वाली पीड़ा के लिए तैयार करता है जिससे होने वाली मौत आसान हो जाए। हम इस तरह से भी कह सकते हैं कि इंसान एक तरह से सपने देखने लगता है। ये शोध एजिंग न्यूरोसाइंस में पब्लिश किया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।