{"_id":"6273c4e820f0ef099c6aa16a","slug":"scientists-found-evidence-of-second-earth-in-our-solar-system-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Space News: सौर मंडल में मौजूद है एक और पृथ्वी, वैज्ञानिकों को इस ग्रह के पास मिले सबूत","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Space News: सौर मंडल में मौजूद है एक और पृथ्वी, वैज्ञानिकों को इस ग्रह के पास मिले सबूत
Space News in Hindi: शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन (Moon of Saturn Titan) पर वायुमंडल स्थित है जो सौरमडल का एकमात्र ऐसा प्राकृतिक उपग्रह है। शनि के 82 चंद्रमाओं में सबसे अनोखा टाइटन है जिसकी सतह पर लैंडस्केप्स होने के सबूत मिले हैं। शनि के चंद्रमा और धरती में कई समानताएं हैं। अलग-अलग मौसमों के कारण बने ग्लोबल सैंड साइकिल की वजह से टाइटन पर लैंडस्केप्स का निर्माण हुआ है। टाइटन पर नदियां, झीलें और समुद्र मौजूद हैं, लेकिन यहां स्थित झीलों में अलग-अलग पदार्थ हैं।
तरल मीथेन की बहती हुई धाराओं से टाइटन की सतह बर्फीली बनती हैं जबकि नाइट्रोजन हवाओं से रेत के टीलों का निर्माण होता है। स्टैन्फोर्ड यूनिवर्सिटी के भूवैज्ञानिक ने एक नई रिसर्च स्टडी में कई जानकारियां दी हैं। उन्होंने बताया है कि टाइटन पर रेत के टीले, मैदानी इलाके आदि का कैसे निर्माण हुआ होगा। जियोफिजिकल रिसर्च लेटर्स जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित किया गया है जिससे जानकारी मिलती है कि चंद्रमा की सतह पर मौसम चक्र से दोनों की गति संचालित होती है।
2 of 6
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
- फोटो : iStock
इस स्टडी में बताया गया है कि इस प्राकृतिक उपग्रह और धरती के बीच कई समानताएं पाई गई हैं। भूवैज्ञानिक और शोध करने वाले वैज्ञानिक अब शनि के चंद्रमा टाइटन पर जीवन की तलाश कर रहे हैं।
3 of 6
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
- फोटो : iStock
धरती पर सालों से हो रहे कटाव की वजह से सेडिमेंट रॉक्स और मिनरल्स से सेडिमेंट ग्रेन्स का निर्माण होता है। इनकी परतों का निर्माण हवा या पानी से होता है। भू-जल, दबाव और कभी-कभी ऊष्मा की वजह से यह पत्थर बन जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने बताया है कि टाइटन पर टीले और मैदानी इलाकों आदि के निर्माण की भी यही प्रक्रिया हो सकती है। सॉलिड ऑर्गेनिक कम्पाउंड्स से टाइटन के सेडिमेंट्स का निर्माण हुआ है। टाइटन के रहस्य को सुलझाने के लिए वैज्ञानिक धरती पर मिलने वाले ओइड्स पर रिसर्च कर रहे हैं। इन सेडिमेंट्स को ही ओइड्स कहते हैं। वैज्ञानिक काफी समय से यह समझने में लगे हैं कि अलग-अलग संरचनाएं बनाने वाले इसके मूल ऑर्गैनिक कंपाउंड का दोनों में कैसे बदलाव हो सकता है। धरती पर इस सवाल का जवाब मिलता है।
विज्ञापन
5 of 6
सौर मंडल में मौजूद है 'दूसरी धरती'
- फोटो : iStock
वैज्ञानिकों ने सेडिमेंट पर शोध किया है। यह गोलाकार और छोटे हैं और उथले उष्णकटिबंधीय समुद्रों में मिलते हैं। कैल्सियम कार्बोनेट को पानी से खींचने पर सेडिमेंट का निर्माण होता है और जो दानों के चारों तरफ परत का निर्माण करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।