फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Space News: सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह, वैज्ञानिकों ने बताई हैरान करने वाली बातें

Wed, 04 May 2022 05:34 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 05:34 PM IST
विज्ञापन
Scientists Discovered Two New Planet Outside The Solar System Know What They Said News in Hindi
सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह - फोटो : istock

Scientists Discovered Two New Planet: ब्रह्मांड इतना बड़ा है कि वैज्ञानिक अभी तक इसके कुछ ही रहस्यों के बारे में जान पाए हैं। वैज्ञानिक को यह पता लगाने में कामयाबी हासिल की है कि ब्रह्मांड में मिल्की वे की तरह कई गैलेक्सी भी हैं। हर गैलेक्सी अपना अलग सिस्टम है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने हमारे सौर मंडल के बाहर बाहर दो नए ग्रहों की खोज की है। इसके अलावा उन्होंने 30 धूमकेतु का भी पता लगाया है। यह धूमकेतु सूर्य की ही तरह बीटा पिक्टोरिस स्टार का चक्कर लगाते हैं। 

बीटा पिक्टोरिस की खोज करीब 40 साल पहले हुई थी जो एक मलबे की डिस्क से घिरा हुआ है। यह डिस्क गैस और धूल के गुबार से घिरा हुआ है। इन ग्रहों को देखने के बाद वैज्ञानिकों में काफी उत्साह है। हमारा सौर मंडल 4.5 अरब साल पुराना है, तो वहीं 20 मिलियन साल पुराना बीटा पिक्टोरिस है। वैज्ञानिक इसी के माध्यम से ग्रहों के निर्माण को समझ सकते हैं। 

Scientists Discovered Two New Planet Outside The Solar System Know What They Said News in Hindi
सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह - फोटो : Pixabay
धरती से 63 प्रकाश वर्ष दूर हैं ग्रह 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, धरती से यह दोनों ग्रह करीब 63 प्रकाश वर्ष दूर स्थित हैं। इसलिए इनकी रोशनी को धरती तक पहुंचने में 63 साल लगते हैं। 
Scientists Discovered Two New Planet Outside The Solar System Know What They Said News in Hindi
सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह - फोटो : istock

वैज्ञानिकों ने धूमकेतु को साल 1987 की शुरुआत में खोजा था जो सूर्य जैसे तारे की परिक्रमा कर रहे हैं। नासा के ट्रांजिटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट से बीटा पिक्टोरिस सिस्टम का 156 दिनों तक जांच पड़ताल किया गया। यह जांच पड़ताल एक इंटरनेशनल रिसर्च टीम ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Scientists Discovered Two New Planet Outside The Solar System Know What They Said News in Hindi
सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह - फोटो : istock

धमकेतु खोजने के अलावा शोधकर्ताओं ने उनके आकार का भी पता लगा लिया है। इनका आकार हमारे सौर मंडल में मिलने वाले धूमकेतुओं जैसा ही है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इनका आकार करीब 3 से 14 किमी वृत का है।  वैज्ञानिकों ने पहली बार हमारे सौरमंडल के बाहर मिले किसी धूमकेतु के आकार का पता लगाने में कामयाबी हासिल की है। 

विज्ञापन
Scientists Discovered Two New Planet Outside The Solar System Know What They Said News in Hindi
सौर मंडल के बाहर मिले दो नए ग्रह - फोटो : istock

साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, हमारे सौर मंडल में जो धूमकेतु मिलते हैं वह अंतरिक्ष में घूमने वाली दूसरी चीजों से टकराते हैं, तो उनका आकार बदल सकता है। उल्कापिंड और धूमकेतु की किसी ग्रह के निर्माण की शुरुआत में अहम भूमिका होती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed