Brain Temperature: इतनी गर्मी में किसी का भी दिमाग गर्म हो जाता है, लेकिन असल में देखा जाए, तो ये आपकी उम्मीद से भी ज्यादा गर्म हो सकता है। जी हां, भले ही इंसान के शरीर का सामान्य तापमान करीब 37 ºC (98.6 ºF) होता है, लेकिन दिमाग का नहीं। इस बात का खुलासा नए शोध के बाद हुआ, जिसमें ये बात सामने आई कि इंसान के शरीर की तुलना में उसका दिमाग 2 ºC (3.6 ºF) ज्यादा गर्म हो सकता है। ब्रेन जर्नल में प्रकाशित एक शोध में बताया गया है कि, शोध में हिस्सा लेने वाले लोगों के दिमाग का औसत तापमान 38.5ºC (101.3ºF) था। ये औसत ओरल तापमान से 2.5ºC (4.5ºF) ज्यादा था। वहीं मस्तिष्क के गहरे क्षेत्रों में तापमान अक्सर 40ºC (104ºF) से ज्यादा पाया गया। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन क्षेत्रों में उच्चतम तापमान 40.9ºC (105.6ºF) दर्ज किया गया। दरअसल, मनुष्यों में दिमाग के सामान्य तापमान को कभी परिभाषित ही नहीं किया गया। इसे भी आम तौर पर शरीर के बाकी अंगों के जैसा ही मानते हैं।
Brain Temperature: आपके दिमाग का तापमान हो सकता है उम्मीद से भी ज्यादा, जानिए कितना होता है गर्म?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन