Alien News: इन दिनों दुनिया में एलियंस को लेकर बहस तेज हो गई है। परग्रही जीव के बारे में आए दिन नए-नए दावे किए जाते हैं। कई लोगों ने एलियन और यूएफओ देखने का दावा किया गया है। कभी-कभी लोग ऐसे दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर वैज्ञानिक भी हैरत में पड़ जाते हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि वैज्ञानिकों ने भी कई बार कहा है कि एलियंस से जल्द मुलाकात हो सकती है।
Alien News: वैज्ञानिक का एलियंस पर चौंकाने वाला दावा, बताया कब होगी इंसानों से मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब इन सवालों के बीच एक ब्रिटिश वैज्ञानिक ने चौंकाने वाला दावा किया है। उसका कहना है कि एलियंस को जल्द देखा जा सकता है। एलियंस पर अमेरिका की सरकार एक रिपोर्ट जारी करने वाली है। इससे पहले यूनिवर्सिटी ऑफ मैनचेस्टर के प्रोफेसर माइकल ए गारेट ने अपने विचार को साझा किया है।
वैज्ञानिकों की तरफ से अब अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) को अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनोमिना (UAP) नाम दिया गया है। यूएपी को लेकर अमेरिका की तरफ से जल्द ही एक रिपोर्ट जारी की जाएगी जिसमें आसमान में उड़ने वाली अजीबोगरीब चीजों के बारे में बताया जाएगा। इस रिपोर्ट में देखे गए 150 से ज्यादा यूएफओ के बारे में जानकारी दी जा सकती है।
Mosquito Magnet: आखिर क्यों कुछ लोगों को ही ज्यादा काटते हैं मच्छर, वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाली वजह
इसको लेकर ब्रिटिश वैज्ञानिक माइकल का कहना है कि एलियंस को इंसान जल्द खोज लेगा। अब परग्रही जीव के बहुत करीब पहुंच चुका है। अगर दुनिया में इस तरह के जीव हैं, तो अब वो अधिक समय तक छिपे नहीं रह सकते हैं।
उनका कहना है कि टेलिस्कोप तकनीक में बदलाव और डाटा रिकॉर्डिंग के अलावा वैज्ञानिकों की रुचि एलिंयस को लेकर बढ़ रही है। इस मामले में उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। उनका कहना है कि अभी तक मिले डेटा में फोटो काफी धूंधली है या जानकारी पूरी नहीं है। अब वैज्ञानिकों के पास हाई क्वालिटी की तस्वीरें हैं जिससे नई वस्तुओं का पता लगाया जा सकता है।