Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
Scientist from Britain dr peter scott morgan transformed into worlds first Roboman after motor neurone disease
{"_id":"6066ef508ebc3e8d3663f716","slug":"scientist-from-britain-dr-peter-scott-morgan-transformed-into-worlds-first-roboman-after-motor-neurone-disease","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अनोखा: आधा इंसान आधा मशीन है यह शख्स, कहा जा रहा दुनिया का पहला 'रोबोमैन'","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अनोखा: आधा इंसान आधा मशीन है यह शख्स, कहा जा रहा दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
फीचर डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 02 Apr 2021 03:57 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
- फोटो : Twitter/@DrScottMorgan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टेक्नोलॉजी के मामले में आज दुनिया काफी आगे निकल चुकी है। हालांकि वैज्ञानिक तकनीक के सहारे पूरी तरह इंसान तो नहीं बना सकते, लेकिन आधा इंसान आधा रोबोट तो बना ही सकते हैं और ऐसा हुआ भी है। ब्रिटेन के एक वैज्ञानिक ने खुद को 'रोबोमैन' के रूप में बदल लिया है। उन्हें दुनिया का पहला रोबोमैन कहा जा रहा है। इस वैज्ञानिक की पहचान डॉक्टर पीटर स्कॉट मॉर्गन के रूप में हुई है। वह 62 साल के हैं। खुद को जिंदा रखने के लिए उन्होंने दुनिया के सामने एक अनोखी मिसाल पेश कर दी है।
2 of 5
दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
- फोटो : Twitter/@DrScottMorgan
दरअसल, डॉ. पीटर स्कॉट मॉर्गन को मोटर न्यूरॉन नाम की एक घातक बीमारी थी, जिसके कारण उनकी मांसपेशिया बर्बाद हो रही थीं। उनके शरीर के कई अंग काम करना बंद करने लगे थे। इसके बाद उन्होंने विज्ञान का सहारा लिया और रोबोटिक्स का उपयोग करके अपने जीवन को एक नया आयाम दिया। अब डॉ. पीटर मशीनों की मदद से वे सभी काम आसानी से कर लेते हैं, जिन्हें कोई स्वस्थ व्यक्ति करता है।
3 of 5
दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
- फोटो : Twitter/@DrScottMorgan
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉ. मॉर्गन को साल 2017 में मांसपेशियों को बर्बाद करने वाली इस दुर्लभ बीमारी 'मोटर न्यूरॉन' का पता चला था। इसके बाद 2019 में उन्होंने खुद को आधा इंसान और आधे रोबोट में ढालने का काम शुरू किया और आज वह न सिर्फ जिंदा हैं बल्कि दुनिया के लिए एक मिसाल बन गए हैं। वह कहते हैं, 'मैं हमेशा से ऐसा मानता रहा हूं कि जीवन में ज्ञान और तकनीक के सहारे बहुत सी खराब चीजों को बदला जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
- फोटो : Twitter/@DrScottMorgan
आधा इंसान और आधे रोबोट बनने के दौरान डॉ. मॉर्गन ने कई ऐसी चीजें ईजाद की हैं, जो अविश्वसनीय हैं। उन्होंने ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बॉडी लैंग्वेज को बताने की तकनीकी ईजाद की है। साथ ही उन्होंने आई-ट्रैकिंग तकनीक की भी खोज की है, जो कई कंप्यूटरों को नियंत्रित करने में सक्षम है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का पहला 'रोबोमैन'
- फोटो : Twitter/@DrScottMorgan
हालांकि डॉ. मॉर्गन अब वेंटिलेटर से ही सांस लेते हैं। उन्होंने बताया कि आधा इंसान और आधा मशीन बनाने या यूं कहें कि बनने की प्रेरणा उन्हें साइंस फिक्शन कॉमिक के कैरेक्टर साइबोर्ग से मिली है। साइबोर्ग आधा इंसान और आधा रोबोट होता है। उनकी निजी जिंदगी की बात करें तो वह अपनी 65 वर्षीय पार्टनर फ्रांसिस के साथ रहते हैं और बेहद खुश हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।