दुनिया में डायनासोर के अस्तित्व को लेकर खोजकर्ताओं में हमेशा से ही उत्सुकता बनी रहती है। समय-समय पर इनके बारे में सूचनाएं भी अध्ययन के माध्यम से मिलती रहती हैं। ऐसी ही एक खोज सामने आई है कि वेल्स के ग्लैमोरगन स्थित पेनर्थ तट पर डायनासोर के दुर्लभ पैरों के निशान पाए गए हैं। ये निशान 20 करोड़ साल पुराने हैं। इन निशानों को एक पर्यटक ने वर्ष 2020 में खोजा था। इसके बाद ये सूचना लंदन के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम को दी गई। जब वैज्ञानिकों ने इन पैरों के निशान का अध्ययन किया तो पाया कि ये अत्यंत दुर्लभ निशान हैं। ये निशान उस समय के हैं जब उप-महाद्वीप पेंजिया में जानवर रहा करते थे, क्योंकि जिस तरह के निशान पाए गए हैं उससे ये पता चलता है कि यहां पर ये डायनासोर रहा करते होंगे। आइए जानते हैं इन निशानों के बारे में विस्तार से.........
Dinosaur News: करोड़ों साल पहले यहां इकट्ठा हुए थे डायनासोर, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन