फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिसर्च में दावा पांच गुना तक घट गई है सूरज की रोशनी, वजह तलाश रहे हैं वैज्ञानिक

Wed, 06 May 2020 07:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 06 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
scientist claims sun shining less bright from last 9000 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती को ऊर्जा देने वाला सूरज अब कम चमक रहा है। पहले की अपेक्षा इसकी रोशनी में कमी आई है। आकाशगंगा में मौजूद अन्य तारों की तुलना में सूरज कमजोर पड़ गया है। बता दें कि सूरज और उसके जैसे अन्य तारों का अध्ययन उनकी उम्र, चमक और रोटेशन के आधार पर किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 9000 सालों से इसकी चमक में 5 गुना कमी आई है। हालांकि वैज्ञानिक इसके पीछे की वजह तलाशने में लग गए हैं।

scientist claims sun shining less bright from last 9000 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

वैज्ञानिकों का दावा है कि हजारों सालों से सूरज लगातार कमजोर होते जा रहा है। दिन-प्रतिदिन सूरज की चमक-धमक फीकी पड़ती जा रही है। इस बात का खुलासा उन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के केपलर स्पेस टेलीस्कोप से मिले आकंड़ों का अध्ययन कर किया है।

scientist claims sun shining less bright from last 9000 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

सूरज पिछले कुछ हजार साल से शांत है। इस चीज की गणना सूर्य के सतह पर बनने वाले सोलर स्पॉट से किया जाता है। मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक इस बात से हैरान हैं कि हमारे आकाशगंगा में सूरज से भी ज्यादा सक्रिय तारे मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
scientist claims sun shining less bright from last 9000 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

सन 1610 से लगातार सूरज पर बनने वाले सोलर स्पॉट कम होते जा रहे हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक पिछले साल ही करीब 246 दिन तक सूरज पर एक भी स्पॉट बनते नहीं देखा गया। सूरज के केंद्र से जब गर्मी की तेज लहर ऊपर उठती है तो सोलर स्पॉट बनते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि सरल भाषा में हम ये कह सकते हैं कि सूरज थक गया हो और एक छोटी सी नींद ले रहा हो।

विज्ञापन
scientist claims sun shining less bright from last 9000 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : NASA

सूरज के केंद्र में अगर आग का विस्फोट नहीं हो रहा हो और सोलर स्पॉट नहीं बन रहे हैं तो इसका मतलब ये है कि सूरज अन्य तारों की तुलना में जरूर कमजोर हुआ है। उसकी चमक धीमी पड़ गई है और रोशनी में कमी आई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed