जर्मनी के मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि धरती को ऊर्जा देने वाला सूरज अब कम चमक रहा है। पहले की अपेक्षा इसकी रोशनी में कमी आई है। आकाशगंगा में मौजूद अन्य तारों की तुलना में सूरज कमजोर पड़ गया है। बता दें कि सूरज और उसके जैसे अन्य तारों का अध्ययन उनकी उम्र, चमक और रोटेशन के आधार पर किया गया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले 9000 सालों से इसकी चमक में 5 गुना कमी आई है। हालांकि वैज्ञानिक इसके पीछे की वजह तलाशने में लग गए हैं।
रिसर्च में दावा पांच गुना तक घट गई है सूरज की रोशनी, वजह तलाश रहे हैं वैज्ञानिक
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 06 May 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन