{"_id":"621efd814210b00a8b45b447","slug":"russia-ukraine-war-russia-destroyed-world-s-largest-plane-mriya-know-the-price","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Russia Ukraine War: रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Russia Ukraine War: रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान
- फोटो : Twitter/@Ukraine
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध खतरनाक मोड़ लेता जा रहा है। रूसी सेना लगातार यूक्रेन की राजधानी कीव सहित कई बड़े शहरों और सैन्य ठिकानों पर हमला कर रही है। यूक्रेन भी इन हमलों का जवाब दे रहा है। इस युद्ध के दौरान कई लोगों की जानें भी गई हैं और सम्पत्तियों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोग बेघर हो गए हैं। लोगों के अपने उनसे बिछड़ गए हैं। युद्ध से हुए नुकसान की भरपाई करने में अब काफी समय लगेगा। रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है। दोनों देशों के बीच युद्ध रोकने को लेकर बातचीत भी हुई थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब इस बीच रूस की सेना ने यूक्रेन में हमले के दौरान दुनिया के सबसे बड़े विमान को भी नष्ट कर दिया है। इस विमान की कीमत करोड़ों में थी और इसे बनाने में काफी समय लगा था। आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बड़े विमान के बारे में........
2 of 5
रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान,
- फोटो : Twitter/@Ukraine
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, द एनटोनोव एएन-225 एयरक्राफ्ट दुनिया का सबसे बड़ा विमान था। रूस के सेना ने हॉस्टोमल एयरफील्ड को अपने कब्जे में ले लिया है और इस विमान को तबाह कर दिया। यूक्रेन में इसे "म्रिया" के नाम से बुलाया जाता था जिसका अर्थ सपना होता है। ये विमान पिछले 30 सालों से अपनी सेवा दे रहा था।
3 of 5
रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान,
- फोटो : Twitter/@LLCooIA60
आपको जानकर हैरानी होगी कि इस विमान को बनाने में 5 सालों का समय और इसकी कुल कीमत 22 करोड़ रुपये थी। इस विमान का प्रबंधन करने वाली यूक्रेन की स्टेट डिफेंस कंपनी यूक्रोबोरोनप्रोम ने कहा है कि इसे फिर से बनाने में काफी समय लगेगा और पैसे भी खर्च होंगे। यदि रूस की तरफ से इसका मुआवजा दिया जाता है तो इसे दोबारा बनाया जा सकता है। हालांकि ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूसी सेना द्वारा विमान को तबाह करने पर कंपनी को काफी नुकसान हुआ है। कंपनी के अनुसार, वो अब कोशिश करेगी कि रूस की तरफ से उन्हें इसका पूरा खर्चा मिले। कंपनी ने बताया कि रूस ने जानबूझकर यूक्रेन के एविशन को बर्बाद कर दिया है जिससे विमान सेवा प्रभावित हो जाए। एंटोनोव एयरलाइन्स के डायरेक्टर के अनुसार, हमने विमान का इंजन निकालकर मरम्मत करने को दिया, लेकिन विमान अब दोबारा उड़ नहीं पा रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
रूस ने तबाह किया दुनिया का सबसे बड़ा विमान- प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
यूक्रेन के विदेश मंत्री डमायत्रो कुलेबा ने विमान को तबाह किए जाने पर रूस की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने बताया है कि इस विमान ने देश की मुश्किल घड़ी में बहुत साथ दिया। साल 2010 में हैती में भयंकर भूकंप में भी लोगों की मदद की और कोरोना काल में जरूरत के सामान को लोगों तक पहुंचाने में भी काफी मदद की।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।