रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध ने खतरनाक मोड़ ले लिया है। रूस के हमले में यूक्रेन को भारी नुकसान हो रहा है। यूक्रेन की मदद कर रहे पश्चिमी देश रूस के खिलाफ सेना उतारने से कतरा रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस पर कई प्रतिबंध लगाने के एलान किए हैं, लेकिन उन्होंने कहा है कि यूक्रेन में अमेरिका अपनी सेना नहीं उतारेगा। 30 देशों वाला समूह नाटो भी रूस को सीधे तौर पर हमले की धमकी नहीं दे रहा है।
Russia Ukraine War: रूस के इन 5 खतरनाक हथियारों से अमेरिका भी खाता है खौफ, जानिए इनके बारे में
जानिए क्यों रूस से टकराने से कतरा रहा नाटो और अमेरिका
यूक्रेन में तबाही मचाने वाले रूस के खिलाफ अमेरिका और नाटो उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह रूस के खतरनाक हथियार हैं। इन हथियारों से रूस अपने किसी दुश्मन को तबाह कर सकता है। इन हथियारों की तैनाती करने से ही दुश्मन खौफ खाने लगते हैं। रूस के पास दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है। साल 1961 में सोवियत संघ (आज का रूस) ने महाविनाशक हाइड्रोजन बम का टेस्ट किया था। अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर जो परमाणु बम गिराया था उससे यह हाइड्रोजन बम 3333 गुना अधिक शक्तिशाली था।
रूस के खतरनाक हथियार (Russia Most Dangerous Weapons)
1- जार बम दुनिया का सबसे बड़ा परमाणु बम है। इसके फटते ही लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा लोग स्किन और सांस से संबंधित बीमारियों के शिकार हो जाएंगे।
2- रूस की किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलें बेहद खतरनाक हैं। रूस के मिग 31 लड़ाकू विमानों में इस हाइपरसोनिक परमाणु मिसाइल को लगाया गया है।
3- रूस के पास 2S7 Pion तोप है यह कम दूरी का परमाणु हमला कर सकती है। इस तोप के जरिए 203 MM के परमाणु बम से हमला किया जा सकता है।