दफ्तरों और कारखानों में रोबोट के काम करने की बात पुरानी हुई अब तो रोबोट खेती भी करने लगे हैं, सुनकर आश्चर्य होगा लेकिन ये बिल्कुल सच है। ब्रिटिश वैज्ञानिकों की देखरेख में रोबोट ने खेती-किसानी भी शुरू कर दी है। इसके जरिए दुनिया में तेजी से बढ़ रही आबादी के सामने पैदा हुए खाद्य संकट से निपटा जा सकता है। इस मानव रहित खेती के लिए शोधकर्ताओं ने कृषि के लिए उपलब्ध व्यावसायिक मशीनों और ड्रोन्स को सॉफ्टवेयर से नियंत्रित किया है।
यहां रोबोट बने किसान, बुवाई से लेकर कटाई और भी बहुत कुछ करने में हैं माहिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के एक एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी स्टार्टअप ने तीन रोबोट बनाए हैं, जो खेती का काम कर रहे हैं। कंपनी ने इन एआई बेस्ड रोबोट्स का नाम टॉम, डिक और हैरी रखा है। स्मॉल रोबोट कंपनी के इंजीनियर ने बताया कि ये रोबोट्स बुवाई से लेकर फसल की कटाई तक का काम करते हैं। इनमें से एक ट्रैक्टर का काम करता है। दो रोबोट्स फसल की गुणवत्ता का ख्याल रखते हैं।
- अगर किसी फल के बाग की निगरानी किसान रोबोट करे तो वह फल तक गिन के बता देगा।
- कीटनाशक का छिड़काव करेगा।
- पशुओं को फसल खराब करने से खदेड़ेगा।
- आस्ट्रेलिया में किसान रोबोट मशीन से खेती कर रहे हैं और इसके परिणाम प्रेरणादायक हैं।
- खेती में मजदूरी की लागत काफी हद तक घट गई है।
लेडीबर्ड मशीन- ऑस्ट्रेलिया में एक मशीन का नाम लेडीबर्ड है, जो खेतों में बहुत धीमी गति से प्रवेश करती है और यह रेंग भी सकती है। कीटनाशक का छिड़काव इतने सधे तरीके से करती है कि जरा भी नुकसान नहीं होता। वह सीधे पत्ती के रोग वाले स्थान पर ही गिरता है।
बाग की निगरानी फलों की खेती करने वाले किसान ऐसे रोबोट इस्तेमाल कर रहे हैं जिनमें सेंसर और लेजर लगे हैं। इससे वह खेत की 3डी फोटो खींच लेते हैं। किसान इस तस्वीर को वैज्ञानिकों को दिखाकर रोग का पता लगा लेते हैं। साथ ही बाग में उगे फल भी गिन लेते हैं। इससे किसानों को कम लागत में अच्छी पैदावार मिल रही है।