Indian Railway Station Masjid Bandar: भारत में कई जगहें ऐसी हैं जिनके नाम बहुत अलग और अजीब होते हैं। वहीं रेलवे स्टेशन की बात करें तो देश में कई रेलवे स्टेशन भी हैं, जिनके नाम काफी अनोखे हैं। इसी लिस्ट में मुंबई के रेलवे स्टेशन का नाम भी शामिल है, जिसका नाम सुनकर आपको हैरान होगी। मुंबई में एक रेलवे स्टेशन है, जिसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन है। यह नाम सुनकर आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर इसका नाम मस्जिद बंदर रेलवे स्टेशन क्यों है और यह नाम कैसे पड़ा? असल में इसके पीछे एक दिलचस्प कहानी है। बताया जाता है कि यह स्टेशन 1877 में शुरू हुआ था, जो मांडवी सेक्शन का स्टेशन है। आइए जानते हैं कि इस रेलवे स्टेशन का नाम मस्जिद बंदर क्यों पड़ा। दरअसल, इस स्टेशन के पास ही एक मस्जिद बंदर नाम का पुल है, जिसको देखते हुए स्टेशन का नाम भी मस्जिद बंदर रख दिया गया।
Railway Station: भारत में इस रेलवे स्टेशन का नाम है मस्जिद, जानिए इस नाम के पीछे का इतिहास
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
