सोशल मीडिया ऐसी जगह है, जहां हर दिन कुछ न कुछ अजीब, मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी किसी का डांस चर्चा में आ जाता है तो कभी कोई अनोखी हरकत लोगों का ध्यान खींच लेती है। लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जिनका नाम आते ही लोग समझ जाते हैं कि अब कुछ हटकर देखने को मिलेगा। उन्हीं में से एक हैं पुनीत सुपरस्टार। उनका नाम सुनते ही यूजर्स को हंसी-मजाक और अटपटा स्टाइल याद आ जाता है। यही वजह है कि उनके लगभग हर वीडियो पर लोगों की नजरें टिक जाती हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
Viral Video: पुनीत सुपरस्टार का आतंक, नाले में डुबो-डुबोकर खाया घेवर, देखने वालों को भी आई घिन, वीडियो वायरल
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 06 Oct 2025 09:45 AM IST
सार
इस बार पुनीत सुपरस्टार का एक और नया वीडियो सामने आया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। वीडियो की शुरुआत में देखा जाता है कि वह अपनी कार से उतरते हैं। कार को वह एक नाले के किनारे रोकते हैं और हाथ में घेवर का पैकेट लेकर नीचे आते हैं।
विज्ञापन