Point Nemo: दुनिया में कई बेहद रहस्यमयी जगहें हैं। इन जगहों के बारे में जानकर लोगों को यकीन नहीं होता है। धरती पर एक ऐसी ही जगह स्थित है, जो चारों तरफ से प्रशांत महासागर से घिरी हुई है। इस जगह को प्वाइंट निमो (Point Nemo) कहा जाता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इसकी खोज करने वाले वैज्ञानिक भी अभी तक यहां पर नहीं पहुंच सके हैं। इंसानों की आबादी से हजारों किलोमीटर दूर स्थित इस जगह पर जाना आसान नहीं है।
Point Nemo: धरती की सबसे सुनसान जगह, सुनाई देती हैं रहस्यमयी आवाजें, जहां जाने से वैज्ञानिक भी डरते हैं
समुद्र के बीचों-बीच स्थित प्वाइंट निमो को समुद्र का केंद्र भी माना जाता है। यह जगह दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मौजूद है। सबसे खास बात यह है कि इस जगह पर किसी देश का अधिकार नहीं है। इस द्वीप से 2,700 किमी दूर सूखी जमीन है। माना जाता है कि यह दुनिया की सबसे अकेली जगह है, क्योंकि यहां पर न अधिक जीव-जंतु हैं और न ही वनस्तपति।
इस सन्नाटा भरी जगह की आवाज से ही लोगों की रूह कांप जाती है। वैज्ञानिकों ने साल 1997 में प्वाइंट निमो के पूर्व में एक रहस्यमयी आवाज सुनी थी। यह लगभग दो हजार किमी दूर से सुनी गई थी। यह ब्लू व्हेल की आवाज से भी तेज थी, जिसने वैज्ञानिकों को उलझाकर रख दिया। वैज्ञानिक समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर यह किस चीज की आवाज है।
Mysterious Hole: दूसरी दुनिया में पहुंचा देता है यह रहस्यमयी गड्ढा, बाहर निकलने पर बूढ़ा हो जाता है इंसान
कुछ लोगों का मानना था कि यह आवाज दूसरी दुनिया की थी। कुछ लोगों ने आवाज को लेकर कई तरह की थ्योरी भी गढ़ी। इस भयानक आवाज को सुनने वाले लोग डर गए। इसके बाद वैज्ञानिक भी यहां जाने से डरने लगे। वैज्ञानिकों का कहना है कि यहां पर चट्टानें भी लगातार टूटती हैं, जिनकी आवाज बेहद डरावनी होती हैं।
Brutal Woman: दुनिया की सबसे खतरनाक महिला! खूबसूरत लड़कियों को मारकर खून से नहाती थी