{"_id":"6280f9124a43dd53141ac046","slug":"plant-on-moon-scientists-successfully-grow-plants-in-moon-soil-for-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Plant On Moon: चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे, चंद्रमा पर हो सकेगी खेती","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Plant On Moon: चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे, चंद्रमा पर हो सकेगी खेती
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 15 May 2022 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे
- फोटो : टाइलर जोन्स/UF-IFAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Plant On Moon: लोगों का चांद पर बसने का सपना जल्द सच हो सकता है। चांद पर इंसानों की बस्ती बंसाने को लेकर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली है। चांद की मिट्टी में पौधे उगाए गए हैं। अब इससे यह स्पष्ट है कि चांद पर खेती की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने लिए यह काम काफी कठिन था, लेकिन उनको इसमें कामयाबी मिली है।
चांद पर खेती करना कठिन कार्य है, क्योंकि वहां की पथरीली मिट्टी है। अगर अंतरिक्ष यात्री लंबे समय तक चंद्रमा पर रहते हैं, तो उन्होंने ताजा खाना नहीं मिल पाएगा। चांद पर पृथ्वी की मिट्टी को लेकर नहीं जाया सकता है, क्योंकि खर्च बहुत अधिक आएगी। इसकी वजह से वैज्ञानिकों ने टेस्ट किया है कि चंद्रमा की मिट्टी में फसल उगाई जा सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपोलो मिशनों के दौरान धरती पर चांद से कुल 382 किलोग्राम पत्थर लाए गए थे।
2 of 6
चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे
- फोटो : टाइलर जोन्स/UF-IFAS
नासा के वैज्ञानिकों ने चांद से लाए पत्थरों को अलग-अलग बांट दिया। लेकिन जानकारी नहीं थी कि खत्म होने में कितने साल लगेंगे। संभावना जताई जा रही है कि अर्टेमिस मिशन्स के दौरान अमेरिका चांद से और मिट्टी लाने की तैयारी कर रहा है।
3 of 6
चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे
- फोटो : Pixabay
चांद की जिस मिट्टी में पौधे लगाए गए हैं वो मिट्टी वैक्यूम सील्ड डिब्बों में रखकर जमीन पर लाई गई थी। कम्यूनिकेशंस बायोलॉजी जर्नल में एक स्टडी प्रकाशित की गई है। इस स्टडी में साफ तौर पर बताया गया है कि चांद की मिट्टी में पहली बार फूल वाले पौधों को उगाया गया है। इस मिट्टी में धरती के पानी और हवा को मिलया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे
- फोटो : Twitter @UUx4whxHO5injW3
यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा में प्रोफेसर एना-लिसा पॉल का कहना है कि चांद की मिट्टी में पहले भी पौधे उगाए गए हैं, लेकिन ऐसे नहीं उगाए गए थे। चंद्रमा की मिट्टी में किसी कोई पैथोजेन नहीं मिलता है। ऐसी जमीनी जीवों और पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थ भी नहीं होते। उन्होंने बताया कि पहले जिनमें पौधे लगाए थे उनमें सिर्फ चांद की मिट्टी का छिड़काव हुआ था। इस बार पहला मामला है जब सिर्फ चांद की मिट्टी में पौधे उगाए गए हैं।
विज्ञापन
5 of 6
चांद की मिट्टी में पहली बार उगाए गए पौधे
- फोटो : iStock
एना-लिसा पॉल और प्रोफेसर रॉबर्ट फर्ल को 11 साल कोशिश करने के बाद कामयाबी मिली है। इन दोनों वैज्ञानिकों को 12 ग्राम चांद की मिट्टी मिली थी जो अपोलो-11, 12 और 17 के मिशन के दौरान लाई गई थी। लेकिन उन्होंने इतनी कम मिट्टी में भी फसल उगा दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।