UFO News in Hindi: दुनिया में एलियंस और यूएफओ को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं। ब्रह्मांड में क्या एलियन का अस्तित्व है? वैज्ञानिकों के लिए भी अभी यह एक सवाल है। एलियन के अस्तित्व को लेकर अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं है। हालांकि दुनियाभर में लोग आए दिन अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट यानी यूएफओ (UFO) को देखने का दावा करते हैं। कभी-कभी लोग ऐसे अजीबोगरीब दावे करते हैं जिनके बारे में जानकर यकीन कर पाना मुश्किल होता है।
UFO News in Hindi: सालों पहले आसमान में दिखे यूएफओ का खुला रहस्य, वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला दावा
टेक्सास से लास वेगास जा रही वेस्ट फ्लाइट 564 में कैप्टन यूजीन टॉलेफसन और उनके को-पायलट जॉन वालर के साथ केबिन क्रू मेंबर और यात्री सवार थे। आसमान में उड़ाने के दौरान फ्लाइट अटेंडेंट अजीबोगरीब चीज देखी। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चालक दल ने आसमान में एक रहस्यमयी रोशनी को देखने की जानकारी दी। इसके बाद ज्यादा जानकारी के लिए को-पायलट जॉन वालर ने न्यू मेक्सिको में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इस बारे में जानकारी दी।
जॉन वालर ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को बताया कि हमें आसामन में कुछ स्ट्रोब दिखाई दिए हैं जो चमक रहा है जिसकी लंबाई बहुत ज्यादा है। क्या बता सकते हैं आखिर यह चीज क्या है? हालांकि एयर ट्रैफिक कंट्रोल को रडार पर किसी चीज के सबूत नहीं दिखे। ट्रैफिक कंट्रोल ने संभावना जताई कि कोई सैन्य विमान हो सकता है। यह जानने के लिए उन्होंने एयरफोर्स बेस से पूछा, तो जवाब मिला कि आसमान में रात को कोई सैन्य मूवमेंट नहीं है। इसके बाद यह रहस्य बना हुआ था।
एक डॉक्युमेंट्री में खगोलविदों ने यह समझने की कोशिश की है कि पायलटों को आसमान में दिखने वाला आॅब्जेक्ट आखिर क्या था? डॉक्युमेंट्री में खगोलशास्त्री सेठ शोस्तक ने बताया है कि ऐसी चीजों की वजह से कई बार हम बेवकूफ बन जाते हैं। डॉक्युमेंट्री में बताया गया है कि पायलटों को आसमान में दिखने वाला ऑब्जेक्ट खगोलीय पिंड रहा होगा। इसमें यह समझाने का प्रयास किया गया है कि 30 हजार फीट की ऊंचाई पर ग्रह या तारा की वजह से यूएफओ का भ्रम पैदा हो सकता है।
खगोल वैज्ञानिक प्रोफेसर डॉ माइकल डी रॉबर्टिस का कहना है कि पायलटों ने आसमान में कई बार ऐसी चीजें देखी हैं। आसमान में कई रहस्य हैं, लेकिन सभी यूएफओ नहीं हैं। वैज्ञानिकों ने यह बताने की कोशिश की है कि वह आसमान में दिखने वाला ऑब्जेक्ट खगोलीय पिंड हो सकता है।