Pisonia Tree That Kills Birds: पेड़ और पक्षियों के बीच का रिश्ता तो हम सब जानते हैं। पेड़ ही पक्षियों का घर होते हैं, इनके बिना पक्षियों का जीवन काफी कठिन हो सकता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में एक पेड़ ऐसा भी है, जो पक्षियों की जान ले लेता है? जी हां, ये सुनने में भले ही अजीब लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। दरअसल ये खतरनाक पेड़ अपनी शाखाओं पर घोंसले बनाने के लिए पक्षियों को अपनी ओर आकर्षित करता है। जब पक्षी इस पेड़ की ओर खिचे चले आते हैं और शाखाओं पर बैठ जाते हैं, तो इसके चिपचिपे बीज पक्षियों के पंखों पर चिपक जाते हैं, जिसकी वजब से पक्षियों के पंख भारी हो जाते हैं और वह अधिक समय तक उड़ नहीं पाते हैं और जमीन पर गिर जाते हैं। इसके कुछ समय बाद भूख से उनकी मौत हो जाती है। आखिर में शिकारी इन पक्षियों को खा जाते हैं। यही वजह है कि इन पौधों को पक्षियों का हत्यारा कहते हैं।
Birds Killer Pisonia Tree: ये है दुनिया का इकलौता पेड़, जो ले लेता है पक्षियों की जान
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 09 May 2024 03:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन