अगर आपसे ये कहा जाए कि एक सूअर काफी अच्छी पेंटिंग करता है, तो यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा। लेकिन पिग्कासो नाम का एक सूअर कई सालों से पेंटिंग का काम कर रहा है और इसके जरिए उसकी अच्छी कमाई भी हो रही है। बता दें कि इस सूअर ने ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग बनाई थी। प्रिंस हैरी की पेंटिंग को हाल ही में स्पेन के एक शख्स ने 2.36 लाख रुपये में खरीदा है।
2 of 5
पिग्कासो
- फोटो : REUTERS
पिग्कासो की उम्र चार साल है और इसने अबतक अपनी पेंटिंग्स से कुल 50 लाख 23 हजार रुपए की कमाई कर चुका है। इस सूअर की मालकिन का नाम जोने लेफसन है। पिग्कासो और लेफसन साउथ अफ्रीका में रहते हैं। ‘द सन’ के मुताबिक, पिग्कासो की पेंटिंग्स से जितनी भी कमाई होती है, उन पैसों को लेफसन जानवरों के देखभाल के लिए दे देती हैं।
3 of 5
पिग्कासो
- फोटो : REUTERS
बता दें कि ब्रिटेन के प्रिंस हैरी की पेंटिंग पिग्कासो ने कुछ ही मिनट में तैयार किया था। स्पेन के रहने वाले पिग्कासो के एक फैन ने इस पेंटिंग को 2.36 लाख रुपये की बड़ी रकम देकर खरीद लिया। पिग्कासो मुंह में ब्रश पकड़ कर एकदम अनुभवी कलाकार की तरह पेंटिंग बनाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों पिग्कासो का तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
4 of 5
पिग्कासो
- फोटो : REUTERS
पिग्कासो ने इससे पहले भी ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की भी एक पेंटिंग भी बनाई थी, जिसकी बिक्री 2 लाख रुपये में हुई थी। जोने लेफसन ने पिग्कासो को एक बूचड़खाने से घर लाई थी। बहुत कम लोगों को ही ये बात पता है कि सूअर एक चतुर और बुद्धिमान पालतू जानवरों में से एक है। यह एक ऐसा पालतू जानवर है, जिसे प्रशिक्षित कर अनोखे हूनर सिखाए जा सकते हैं।
5 of 5
पिग्कासो
- फोटो : REUTERS
सूअर के इस गुण और महत्व को लोगों के बीच यादगार बनाने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका में हर साल 1 मार्च को राष्ट्रीय सूअर दिवस मनाया जाता है।