फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिलीपींस के राष्ट्रपति ने सरेआम पांच महिलाओं को किया किस, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

Sat, 01 Jun 2019 01:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
philippines president Rodrigo Duterte kissed five women in Tokyo Japan Pics goes viral
महिलाओं को किस करते फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : CNN Philippines

फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते एक बार फिर महिलाओं से किस (चुंबन) को लेकर चर्चा में आ गये हैं। पिछले साल उन्होंने दक्षिण कोरिया में एक शादीशुदा फिलिपिनो महिला के होठों पर किस करके विवाद खड़ा कर दिया था। अब एक बार फिर उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। 

philippines president Rodrigo Duterte kissed five women in Tokyo Japan Pics goes viral
महिला को किस करते फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : HuffPost UK

दरअसल, 74 वर्षीय राष्ट्रपति रोड्रिगो हाल ही में जापान के दौरे पर थे, जहां उन्होंने फिलिपिनो समुदाय के लोगों से मुलाकात की और उन्हें संबोधित किया। संबोधन के बाद उस वक्त मंच पर मौजूद लोग और मीडियाकर्मी हैरान रह गए जब उन्होंने मंच के पास ही बैठी एक महिला से उन्हें किस करने को कहा। 

philippines president Rodrigo Duterte kissed five women in Tokyo Japan Pics goes viral
महिला को किस करते फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : CNN Philippines

सीएनएन फिलीपींस की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला तो पहले झिझकी, लेकिन बाद में वो किस करने को तैयार हो गई। उसने राष्ट्रपति से पूछा कि कहां किस करना है, होठ पर या गाल पर? उसके बाद महिला ने गाल से गाल मिलाकर राष्ट्रपति को किस किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
philippines president Rodrigo Duterte kissed five women in Tokyo Japan Pics goes viral
महिलाओं को किस करते फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : CNN Philippines

इसी तरह दूसरी, तीसरी, चौथी और पांचवीं महिला ने भी राष्ट्रपति के गालों पर चुंबन लिया। इस दौरान राष्ट्रपति ने दो महिलाओं का हाथ भी पकड़ लिया। बाद में उन्होंने सभी महिलाओं को धन्यवाद दिया। इन सबके बीच सबसे चौंकाने वाली बात ये थी कि उस वक्त मंच पर उनकी लंबे समय की साथी हनीलेट एवेंसिना भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
philippines president Rodrigo Duterte kissed five women in Tokyo Japan Pics goes viral
फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते - फोटो : File photo

राष्ट्रपति रोड्रिगो ने अपने भाषण के दौरान बताया कि वह अपनी पूर्व पत्नी एलिजाबेथ जिमरमैन से मिलने से पहले समलैंगिक थे। यानी उन्हें सिर्फ मर्दों में ही रूचि थी, लेकिन बाद में उन्होंने धीरे-धीरे अपने आप को ठीक किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed