फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब अपनी दुकान में घुसा दुकानदार तो सुनाई दी अजीब सी आवाज, बुलानी पड़ी पुलिस

Thu, 18 Jul 2019 01:30 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत राय Updated Thu, 18 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
penguins arrested by police in newzeland after complain by shopkeeper
- फोटो : Wellington District Police / FB

दुनिया में तरह-तरह की अजीब घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसे जानकर हम सभी हैरान हो जाते हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है न्यूजीलैंड से, जहां पुलिस ने दो पेंग्विन को गिरफ्तार कर लिया। अब आप सोच रहे होंगे भला पेंग्विन का क्या कसूर जो पुलिस ने इनको हिरासत में ले लिया। दरअसल, आए दिन न्यूजीलैंड में पेंग्विन द्वारा दुकानदारों को परेशान करने का मामला बढ़ता जा रहा है। 

penguins arrested by police in newzeland after complain by shopkeeper
- फोटो : Social Media

गिरफ्तार की गई पेंग्विनों का कसूर ये था कि वो बार-बार एक जापानी मिठाई की दुकान में घुस रही थीं, जिसके बाद दुकानदार ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत करने के बाद पुलिस ने दोनों पेंग्विन को हिरासत में ले लिया। हालांकि उन्हें थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया गया। दुकानदार का कहना है कि वह इनसे परेशान हो गया था। इन्हें भगाने के कुछ देर बाद फिर ये दुकान में वापस पहुंच जाती थी। इसलिए पुलिस से शिकायत की थी। 

penguins arrested by police in newzeland after complain by shopkeeper
- फोटो : Social Media

यह पूरा मामला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन का है। रेलवे स्टेशन के पास दुकानदार विनी मॉरिस को सोमवार सुबह दुकान में पेंग्विन की आवाज सुनाई दी। कॉन्सटेबल जॉन झू को इस बात की जानकारी मिली, जिसे उन्होंने वेलिंगटन पुलिस के फेसबुक पेज पर भी पोस्ट किया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों पेंग्विन को संरक्षण विभाग और वेलिंगटन जू की मदद से वेलिंगटन हार्बर पर छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
penguins arrested by police in newzeland after complain by shopkeeper
- फोटो : Social Media

यहां 600 पेंग्विन के जोड़े रहते हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि पेंग्विन को हिरासत में लिया गया है। वेलिंगटन के लोगों को खासतौर पर पेंग्विन से दूर रहने की हिदायत दी गई है। क्योंकि ये इंसानों को काट सकती हैं। दुकान के मालिक विनी मॉरिस के अनुसार दोनों पेंग्विन काफी डरी हुई नजर आ रही थी। लेकिन काफी खूबसूरत लग रही थीं। 

विज्ञापन
penguins arrested by police in newzeland after complain by shopkeeper
- फोटो : Social Media

संरक्षण विभाग की मैनेजर जैक मेस के मुताबिक, इनके ब्रीडिंग सीजन की शुरुआत होने वाली है इसलिए ये सुरक्षित स्थान तलाश रहे थे। जिसे ढूंढते हुए दोनों दुकान में जा पहुंचे और फर्नीचर के नीचे छिप गए। जानकारी मिली है कि पेंग्विन ने वेलिंगटन के कई घरों में अपना घर बनाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed