फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Toyota Vellfire होगी अब तक की सबसे लग्जरी MPV, इस साल अक्टूबर में होगी लांच

Thu, 18 Jul 2019 12:20 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Thu, 18 Jul 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Toyota Vellfire luxury MPV coming in October 2019
टोयोटा वेलफायर MPV - फोटो : Social

देश में फुल साइज़ MPV सेगमेंट में टोयोटा सबसे आगे है। इनोवा और क्रिस्टा MPV  सेगमेंट में काफी पसंद की जा रही हैं। और अब टोयोटा भारत में अपनी एक और नई MPV लाने की तैयारी में है। लेकिन इस बार यह कंपनी की भारत के लिए सबसे लग्जरी MPV होगी। आइये जानते हैं...


 

कब होगी लांच?

Toyota Vellfire luxury MPV coming in October 2019
टोयोटा वेलफायर - फोटो : Social

कंपनी जिस नई MPV को भारत में लांच करने जा रही है उसका नाम “वेलफायर” (Vellfire) होगा जोकि मौजूदा इनोवा और क्रिस्टा से लग्जरी होगी। यह 7 सीटर होगी। टोयोटा वेलफायर भारत में CBU (कम्प्लीटली बिल्ट यूनिट) यानी पूरी तरह बनी हुई इंपोर्ट की जा सकती है। और इस साल के अंत तक इसे लांच किया जा सकता है। कायास लगाए जा रहें हैं कि इसकी कीमत करीब 75 लाख रुपये के आसपास हो सकती है। और इसका सीधा मुकाबला मर्सिडीज की MPV वी-क्लास से होगा।

इंजन और फीचर्स

Toyota Vellfire luxury MPV coming in October 2019
टोयोटा वेलफायर - फोटो : Social

भारत में आने वाली टोयोटा वेलफायर में 2.5-लीटर का पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है। जोकि कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT)  भी होगा से लैस होगा। इतना ही नहीं इसके बेस मॉडल में मैन्युअल ट्रांसमिशन की सुविधा मिल सकती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स, लेदर अपहोल्स्ट्री, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पर्सनल स्पॉट लाइट्स जैसे लग्जरी फीचर्स मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर और सेफ्टी फीचर्स  

Toyota Vellfire luxury MPV coming in October 2019
टोयोटा वेलफायर - फोटो : Social

टोयोटा इस MPV में काफी प्रीमियम का क्वालिटी देखने को मिलेगी। इसका इंटीरियर ब्लैक कलर में होगा जबकि डैशबोर्ड पर फॉक्स वुड फिनिश देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं इसके सेंटर कंसोल पर क्रोम फिनिश मिलेगी। इसके अलावा इसमें टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए 7 एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD जैसे फीचर्स मिलेंगे।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed