फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आदमी के पैंट में हो रही थी अजीब हरकत, जांच के दौरान सुरक्षाकर्मियों के भी छूटे पसीने 

Wed, 16 Jan 2019 05:04 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 16 Jan 2019 05:04 PM IST
विज्ञापन
passenger caught travelling with smuggling live boa snake in pants onto flight
- फोटो : Social Media

जर्मनी में एक युवक की अजीबोगरीब हरकत सामने आई है। इस शख्स की अजीब हरकत के बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां एक शख्स जिंदा सांप अपनी पैंट में छिपाकर हवाई यात्रा करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन उसके पैंट को देखकर ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

passenger caught travelling with smuggling live boa snake in pants onto flight
- फोटो : Social Media

दरअसल, जर्मनी स्थित बर्लिन के श्नोफेल्ड हवाई अड्डे पर यह घटना साल 2018 के क्रिसमस ईव पर सामने आई थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बीते सोमवार को जर्मनी के पोट्सडैम कस्टम अधिकारियों द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार शख्स दुर्लभ प्रजाति के सांप की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। वह अपनी पैंट में सांप को छिपाकर लेकर जा रहा था।

passenger caught travelling with smuggling live boa snake in pants onto flight
- फोटो : Social Media

कस्टम अधिकारियों का कहना है कि 43 वर्षीय शख्स उस वक्त गिरफ्तार किया गया जब वह इजरायल जाने वाली फ्लाइट पर बैठने ही जा रहा था। इस दौरान सुरक्षा अधिकारियों की निगाह उस पर पड़ी। सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों ने देखा कि शख्स के पैंट का आकार कुछ अजीब सा लगा, उन्हें लगा शख्स ने पैंट में कुछ छिपा रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
passenger caught travelling with smuggling live boa snake in pants onto flight
- फोटो : Social Media

कस्टम अधिकारियों ने शख्स की पैंट में उभार देखने के बाद उसकी तलाशी लेने का फैसला किया। जांच के दौरान पता चला कि शख्स ने अपनी पैंट में 40 सेंटीमीटर लंबा एक दुर्लभ प्रजाति का जिंदा बोआ कंस्ट्रिक्टर सांप एक कपड़े के छोटे से बैग में बांध कर ले जा रहा था।  

विज्ञापन
passenger caught travelling with smuggling live boa snake in pants onto flight
- फोटो : Social Media

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रोटेक्शन ऑफ सिटी पर वाशिंगटन कन्वेंशन के तहत सापों को संरक्षण प्राप्त है। सांपों का आयात और निर्यात, यूरोपियन यूनियन द्वारा नियंत्रित किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed