जहां एक तरफ नई गाड़ियों का बाजार गर्म है वहीं पुरानी कारों के खरीदार भी लगातार बढ़ रहे हैं फिर बात चाहे एक एंटीक वाहन खरीदने कीहो या बस बजट में एक वाहन की चाहत। पुरानी कार खरीदने पर विचार करने के लिए बहुत सारे कारण हैं। हालांकि, पुराने वाहन खरीदने का मतलब है कि थोड़ा ज्यादा होमवर्क करना और खरीदारी की प्रक्रिया जाननें के लिए अपना समय निकालना। कुछ ग्राहक नए मॉडल लेने के लिए अपनी कार को एक से दो साल के अन्दर ही रीसेल में डाल देते हैं जिससे सेकेंड हैंड कारो का बाजार भी दना-दन चलता रहता है।
{"_id":"5c3f0bafbdec227396044138","slug":"if-you-are-going-to-buy-a-old-car-follow-these-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips of the Day- जानें पुरानी कार खरीदना कैसे हो सकता है फायदे का सौदा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tips of the Day- जानें पुरानी कार खरीदना कैसे हो सकता है फायदे का सौदा
Wed, 16 Jan 2019 04:17 PM IST
shubham
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
ऑटो डेस्क, अमर उजाला,
Published by: shubham
Updated Wed, 16 Jan 2019 04:17 PM IST
विज्ञापन
Buying a old car?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Old Car
अपनी जरूरतों को समझे
पुरानी कार खरीदने के बहुत सारे कारण हैं, लेकिन सबसे पहले आपकी प्राथमिकताओं को जानना महत्वपूर्ण है। यह आपको यह सुनिश्चित करने में मदद करेगा कि आप एक ऐसी कार खरीदें जो आपकी जरूरतों को पूरा करे। जरूरी नहीं की जो कार किसी और के लिए सही हो वह आपके लिए भी सही हो ।
car sales man
खोजे हर एक जानकारी
इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपके पास क्या प्राथमिकताएं हैं, यह आवश्यक है कि आप एक पुरानी कार खरीदने से पहले अपनी पूरी रिसर्च करें । कार के मॉडल से लेकर उसके फायदे और नुकसान भी देख लें। इसके साथ ही अपनी निवेश क्षमता को भी नजर अंदाज न करें।

car service
सर्विस रेकॉर्ड
कार की सर्विस हिस्ट्री कार मालिक से लेकर देखें। जिससे आपको पता चल जाएगा कि कार की सर्विसिंग और मेंटेनेंस कब-कब हुई है और कब कोई बड़ी खराबी कार में हुई । सर्विस हिस्ट्री से यह भी पता चल जाएगा कि इंजन ऑयल सही समय पर बदलवाया जा रहा है या नहीं। कार की हुड खोलकर यह भी चेक कर लें कि किसी तरह की कोई लीकेज तो नहीं है।

car insurance
इंश्योरेंस
कार को खरीदते समय उसका इंश्योरेंस देख लें कि जो कार आपको बेची जा रही है, उसका इंश्योरेंस कराया गया है या नहीं। इंश्योरेंस पेपर आपके नाम से ट्रांसफर हो जाए, यह भी सुनिश्चित करा लें। ध्यान रहे कि कार बेचने की तारीख तक उस कार का रोड टैक्स चुका दिया गया है या नहीं। चाहें तो आप कार की ओरिजिनल इनवॉयस भी मांग सकते हैं।