{"_id":"5f114b50b641ec21b8420573","slug":"pakistan-lawmaker-seeks-ban-on-stylish-beard","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या दाढ़ी को स्टाइल में कटवाना पाप है? पाकिस्तान में इसे बैन करने को लेकर पेश हुआ प्रस्ताव","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या दाढ़ी को स्टाइल में कटवाना पाप है? पाकिस्तान में इसे बैन करने को लेकर पेश हुआ प्रस्ताव
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के पुरुष स्टाइलिश दाढ़ी रखना पसंद करते हैं। कुछ ऐसा ही हाल हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान का भी है, लेकिन पाकिस्तान में रहने वाले युवाओं को स्टाइलिश दाढ़ी रखना बहुत भारी पड़ सकता है। इसपर प्रतिबंध लगाने और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान के पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश किया गया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विपक्षी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज की सदस्य रुखसाना कौसर ने बुधवार को पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि दाढ़ी को स्टाइल में कटवाना पैगंबर की परंपराओं के खिलाफ है। ऐसा करने वाले नाइयों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। रुखसाना ने कहा कि दाढ़ी पैगंबर मोहम्मद की एक परंपरा है। इसलिए स्टाइलिश दाढ़ी रखने और ऐसी दाढ़ी काटने वाले नाइयों को सख्त सजा देने के लिए कानून बनाया जाना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रुखसाना ने कहा कि दाढ़ी को किसी भी तरह का स्टाइल देना एक गंभीर पाप है और ऐसा करना पवित्र पैगंबर की परंपरा का अपमान है। जब मैं सड़कों पर और बाजारों में फैशन के नाम पर दाढ़ी की तरह-तरह डिजाइनों के साथ युवाओं को देखती हूं, तो मुझे दुख होता है, क्योंकि यह इस्लाम की शिक्षाओं के खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रुखसाना कौसर के इस प्रस्ताव को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना हो रही है। पाकिस्तान में किसानों के नेता फारूक तारिक ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी से पूछा है कि वह अपने सदस्य के प्रस्ताव का समर्थन कर रहा है या नहीं। इस प्रस्ताव पर पार्टी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह प्रस्ताव पार्टी का आधिकारिक है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि इससे पहले भी कई बार पाकिस्तान में स्टाइलिश दाढ़ी को लेकर बवाल हुआ है। पहले भी कई कट्टर इस्लामिक संगठन ने स्टाइलिश दाढ़ी पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रताव पेश किया है। स्टाइलिश दाढ़ी काटने को लेकर कई नाइयों पर तो कार्रवाई भी हुई है। कुछ पर जुर्माना लगाया गया था, तो कुछ को गिरफ्तार किया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।